Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

किसान को आबादी भूखंड आवंटन करने के बाद भी कब्जा नहीं दे पा रहा है ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण।

top-news

ग्रेटर नोएडा । कपिल कुमार

प्राधिकरण की जमीन पर अवैध कब्जों की आए दिन खबरें आती रहती हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण किसानों को आबादी भूखंड आवंटन करने के बाद भी कब्जा देने में असमर्थ है। क्योंकि जहां पर किसानों को प्लॉट आवंटित किए गए हैं वहां भू माफियाओं ने कब्जा कर लिया है।

ऐसा ही एक मामला खैरपुर गुर्जर का सामने आया है। जिसमें ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने किसान महेश कुमार को भूखंड संख्या 65 आवंटन संख्या KHR01293 आवंटन कर दिया। लेकिन किसान प्लॉट पर भौतिक कब्जा लेने के लिए इधर उधर भटक रहा है। जबकि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण किसान को उसके प्लॉट पर कब्जा दिलाने में असमर्थ नजर आ रहा है। जिस जगह पर किसान को प्लॉट का कब्जा देना है वहां पर कुछ भू माफियाओं ने कब्जा कर लिया है। लेकिन ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण उन्हें हटा नहीं पा रहा है। किसान ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी को पत्र लिखकर भौतिक कब्जा दिलाने की माँग की है।