Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत ● गौतमबुद्धनगर बना सड़क सुरक्षा का मॉडल, ‘Zero Fatality District’ परियोजना से दुर्घटनाओं और मौतों में रिकॉर्ड कमी ● Greater Noida News: सेक्टर-36 के मुख्य द्वार पर शराब की दुकान का विरोध, आबकारी मंत्री से मिले RWA अध्यक्ष ● गौड़ सिटी सेंटर चौराहे पर सक्रिय हुआ गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह, एक दिन में दो वारदातें ● YEIDA: ग्रेटर नोएडा में 18 जून को होगा आवासीय भूखंडों का आवंटन ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो परियोजना को रेलवे बोर्ड से NOC, 7.5 किमी रूट पर बनेंगे 5 नए स्टेशन

जिला अस्पताल की नई बिल्डिंग में होगा इन्फ्लूएंजा के मरीजों का इलाज, तैयार किए गए आइसोलेशन वार्ड

top-news

नोएडा। जिले में एच 3 एन 2 इन्फ्लूएंजा का मरीज मिलने पर सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल की नई बिल्डिंग में इलाज किया जाएगा। इसके लिए यहां आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है। पूर्व में यहां मंकीपाक्स और कोरोना संक्रमितों के उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाती रही है। अस्पताल में ही नमूने लिए जाएंगे।
सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल, सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआइ और सेक्टर-24 स्थित कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआइसी) अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को बुखार, खांसी, जुकाम, नाक बहना, उल्टी-दस्त और मांसपेशियों में टूटने जैसे लक्षण की शिकायत लेकर इलाज के लिए पहुंचे। विभाग का कहना है कि इन्फ्लूएंजा के सब टाइप का मरीज नहीं है। किसी भी मरीज का नमूना नहीं लिया गया है।
जिला सर्विलांस अधिकारी डा. अमित कुमार का कहना है कि आइएलआइ लक्षण ग्रस्त मरीजों की आरटीपीसीआर जांच की जाएगी। कोविड जांच भी अनिवार्य की गई है। कोविड के नमूने जांचने की व्यवस्था जिले में ही होगी, जबकि वायरस के नमूने मेरठ मेडिकल कालेज की लैब भेजे जाएंगे। जिम्स में जांच जल्द शुरु होगी। वहीं अगर किसी कारणवश यहां जांच नहीं हो पाती है तो नमूने को एनसीडीसी लैब भेजेंगे। अस्पतालों को आक्सीजन और वेंटिलेटर आदि व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त रखने के लिए कहा गया है। सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है।
इन्फ्लुएंजा का बच्चों पर हमला
फेलिक्स हास्पिटल के शिशु रोग विशेषज्ञ डा डीके गुप्ता का कहना है कि यह इन्फ्लुएंजा-ए वायरस श्वसन प्रणाली पर हमला करता है। गले को अवरुद्ध कर देता है। खांसी लंबे समय तक ठीक नहीं होती। सूखा कफ आता है। इसमें जुकाम भी होता है, लेकिन नाक नहीं बहती। यह बच्चों को सबसे ज्यादा परेशान करता है। इस सीजन हमेशा इन्फ्लुएंजा वायरस आता है, लेकिन इस बार इसमें म्यूटेशन हुआ है, इसीलिए मरीज सावधान रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *