Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

सेक्टर-63 चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

top-news

नोएडा। सेक्टर-63 कोतवाली क्षेत्र स्थित गोल चक्कर के पास शनिवार देर रात एक चलती कार में आग लग गई। कार चला रहे गाजियाबाद के खोड़ा कालेानी के जयवीर सिंह ने कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। राहगीरों ने कार में आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग के अधिकारियों और कोतवाली पुलिस को दी।
सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ी मौके पर पहुंच गईं और करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। शार्ट सर्किट से आग लगने की बात कही जा रही है। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। यातायात भी अल्प समय के लिए बाधित रहा।
आग पूरी तरह से जल गई। कार को पुलिसकर्मियों ने सड़क किनारे करवाकर यातायात को सामान्य कराया। घटनास्थल पर काफी देर तक अफरा-तरफरी का माहौल रहा। कोतवाली प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद रहे।
कार से कूदने के दौरान चालक को मामूली चोट भी आई है। प्राथमिक उपचार के बाद चालक को घर भेज दिया गया है। पूर्व में भी अलग-अलग कोतवाली क्षेत्र में चलती कार में आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
घटना का एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया के विविध प्लेटफार्म पर प्रसारित हुआ है,जिसमें कार से आग की लपटें निकलती हुई दिख रही हैं। आसपास से वाहन गुजर रहे हैं। वीडियो को कई लोगों ने साझा किया है।