Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

गाजियाबाद में पुलिस से मुठभेड़ में गोली लगने से घायल लुटेरा, गिरफ्तार

गाजियाबाद। गाजियाबाद स्थित साहिबाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र के कोयल एंक्लेव के खाली मैदान में शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।

सहायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाद भास्कर वर्मा ने बताया कि पकड़ा गया आरोपित सी 3187 नन्दनगरी थाना नन्दनगरी दिल्ली का मोहम्मद जान उर्फ अब्बू है। आरोपित के पास से फर्जी नंबर प्लेट लगी पल्सर, तमन्चा और लूट के छह मोबाइल बरामद किया है। आरोपित के खिलाफ करीब 30 मुकदमे दर्ज हैं।