Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के पाली गांव में भैंसों की संदिग्ध मौत से हड़कंप, युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा ● दिल्ली कालकाजी रेप केस: फरार दोनों आरोपी हेमंत और मुकेश गिरफ्तार ● न्यू नोएडा में जमीन अधिग्रहण के लिए गांवों में लगेंगे कैंप, किसानों को नहीं लगाने पड़ेंगे प्राधिकरण के चक्कर ● आईएएस की तैयारी कर रहीं मायावती कांशीराम के संपर्क में कैसे आईं, 1989 में बनीं पहली बार सांसद ● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद

IPL 2025: ईडन गार्डेंस पिच विवाद पर गरमाया माहौल, हर्षा भोगले ने दी सफाई

top-news

IPL 2025: आईपीएल 2025 में ईडन गार्डेंस की पिच को लेकर उठे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। केकेआर और आरसीबी के शुरुआती मुकाबले से शुरू हुआ यह मामला उस समय गरमा गया, जब चर्चित कमेंटेटर हर्षा भोगले और साइमन डूल ने पिच क्यूरेटर सुजान मुखर्जी की आलोचना की। दोनों ने सार्वजनिक रूप से पिच को घरेलू टीम के अनुकूल न बनाने पर सवाल उठाए। डूल ने कहा कि अगर क्यूरेटर को घरेलू टीम की जरूरतें समझ नहीं आतीं तो फ्रेंचाइजी को दूसरा होम ग्राउंड चुन लेना चाहिए। Harsha Bhogle ने भी इस विचार से सहमति जताई थी।

IPL 2025: सीएबी ने बीसीसीआई से की शिकायत, रखी ये मांग

बता दे कि इस आलोचना पर बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) ने कड़ा ऐतराज जताते हुए बीसीसीआई से शिकायत की। सीएबी ने मांग की कि इन दोनों कमेंटेटरों को कोलकाता में होने वाले केकेआर के घरेलू मैचों से दूर रखा जाए। नतीजतन, केकेआर और गुजरात टाइटंस के बीच हुए मैच में न तो हर्षा भोगले और न ही डूल कमेंट्री टीम का हिस्सा रहे। इस मुद्दे पर सीएबी सचिव नरेश ओझा द्वारा बीसीसीआई को भेजे गए पत्र की जानकारी मीडिया में आने के बाद Harsha Bhogle ने सफाई देते हुए कहा कि उन्हें पहले से तय रोस्टर के अनुसार केवल दो मैचों के लिए कोलकाता भेजा गया था और उनमें से एक वह परिवारिक कारणों से नहीं कर पाए।

हर्षा भोगले दी अपनी सफाई 

वहीं IPL 2025 के दौरान जल रहे इस विवाद पर हर्षा भोगले ने सोशल मीडिया पर लिखा, “मुझसे सीधे पूछा जाता तो भ्रम दूर हो जाता। मुझे कोलकाता में केवल दो मैचों के लिए चुना गया था और मेरी जिम्मेदारी वहीं तक सीमित थी।” वहीं केकेआर की टीम भी घरेलू मैदान पर पिच को लेकर असंतोष जता चुकी है। कप्तान अजिंक्य रहाणे और कोच चंद्रकांत पंडित ने साफ कहा कि स्पिनर-अनुकूल पिच की अनुपस्थिति टीम के प्रदर्शन को प्रभावित कर रही है। सीएबी की ओर से अभी तक अध्यक्ष स्नेहाशीष गांगुली या ओझा ने कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन 23 और 25 मई को होने वाले क्वालिफायर और फाइनल में स्थिति बदल सकती है।