Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा जिला बार एसोसिएशन कलेक्ट्रेट चुनाव: सभी प्रत्याशियों के नामांकन वैध, 2 दिसंबर को होगा मतदान ● ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण से निपटने के लिए पेड़ों की धुलाई, 30 से अधिक टैंकर तैनात ● ग्रेटर नोएडा के 10 से ज्यादा सेक्टरों के पार्कों का होगा कायाकल्प! ● ग्रेटर नोएडा में सुबह-सुबह चला प्राधिकरण का बुलडोजर, सहारा समतल में 3 एकड़ जमीन कब्जामुक्त ● FSSAI का बड़ा एक्शन! दो कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड, पांच के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मंजूरी ● Ghaziabad News: सेहत के नाम पर बिक रहा मिलावटी घी, मसालों में भी मिलावट! 787 नमूनों में 499 फेल ● ग्रेटर नोएडा की पंचशील हाइनिश सोसाइटी में हंगामा, महिलाओं से अभद्रता और मारपीट का आरोप ● अयोध्या से नेपाल के जनकपुर तक दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस, योगी बोले- भारत-नेपाल के रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती ● खतौनी में नाम नहीं, जमीन पर बोर्ड नहीं... आखिर किसके भरोसे है ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की करोड़ों की जमीन? ● जेवर में किसान आंदोलन का बड़ा अपडेट! महापंचायत के बाद झुका प्रशासन, अब 23 नवंबर को यमुना प्राधिकरण में होगी निर्णायक वार्ता

Priyadarshan: एक बार फिर प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी बड़े पर्दे पर धूम मचा सकती है

top-news

Priyadarshan: बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक प्रियदर्शन 14 साल बाद एक बार फिर सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ वापसी कर रहे हैं। आगामी हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला का ऐलान अक्षय के 57वें जन्मदिन पर किया गया। इस फिल्म को एकता आर. कपूर के बैनर बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड के तहत प्रोड्यूस किया जा रहा है। भूत बंगला 2 अप्रैल 2026 को रिलीज़ होगी और पहले से ही दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर चुकी है।

Priyadarshan: सैफ अली खान निभा सकते है अंधे का किरदार

भूत बंगला के बाद प्रियदर्शन जल्द ही सैफ अली खान के साथ एक थ्रिलर फिल्म पर काम शुरू करेंगे। यह दोनों की पहली सहयोगी फिल्म होगी, जिसमें सैफ एक दृष्टिहीन व्यक्ति का किरदार निभाएंगे। सैफ ने इस भूमिका को लेकर उत्साहित होकर पुष्टि की, “हां, मैं प्रियदर्शन के साथ एक फिल्म कर रहा हूं, जिसमें मैं एक अंधा आदमी बना हूं। यह बहुत रोमांचक है।” प्रियदर्शन ने भी सैफ की स्क्रीन प्रेजेंस की तारीफ करते हुए कहा कि वह काफी समय से उनके लिए एक उपयुक्त स्क्रिप्ट की तलाश में थे।

“ओप्पम” की हिंदी रीमेक हो सकती है यह फिल्म, बॉबी देओल विलेन के किरदार में?

खबरों की मानें तो यह फिल्म Priyadarshan की मलयालम फिल्म ओप्पम की हिंदी रीमेक हो सकती है, जिसमें मोहनलाल ने अंधे व्यक्ति का किरदार निभाया था। यह फिल्म 2011 की कोरियन थ्रिलर ब्लाइंड और मार्टिन स्कॉर्सेज़ की केप फियर से प्रेरित थी। सैफ इस रीमेक में मुख्य भूमिका निभा सकते हैं, जबकि बॉबी देओल के खलनायक की भूमिका निभाने की चर्चा है। हालांकि बॉबी की पुष्टि नहीं हुई है। दूसरी ओर, सैफ की फिल्म ज्वेल थीफ: द हाइस्ट बिगिन्स 25 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ के लिए तैयार है।