Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● Greater Noida News: यीडा का मथुरा में बड़ा एक्शन, 9 हेक्टेयर जमीन से हटाया अवैध कब्जा! 27 करोड़ रुपये है कीमत ● नोएडा में यूनिटेक के खाली प्लॉटों से हटेगा अतिक्रमण, सुप्रीम कोर्ट ने 9 दिसंबर तक दिया अल्टीमेटम ● Greater Noida News: बेटी की शादी से पहले घर में सिलिंडर ब्लास्ट, पिता-पुत्र की मौत; शादी का सामान जलकर राख ● ग्रेटर नोएडा: तिलपता से दादरी तक बनेगा 4 KM लंबा एलिवेटेड रोड, रोजाना 2 लाख लोगों को मिलेगी जाम से राहत ● Greater Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे पर अब 100 की जगह 75 KM की रफ्तार से दौड़ेंगी गाड़ियां, जानें कब तक लागू रहेगी नई स्पीड लिमिट ● Delhi-NCR Weather: राजधानी में बढ़ी ठंड, दिल्ली की हवा 'खराब' श्रेणी में; कई इलाकों में AQI 300 पार ● Greater Noida News: ढकी नंबर प्लेट वाली क्रेटा का चालान करने पर ट्रैफिक कांस्टेबल पर कार्रवाई, इंस्पेक्टर पिता पर अभद्रता के आरोप ● Greater Noida News: जेवर में रूसी कंपनी फार्मस्टैंडर्ड लगाएगी मेडिकल उपकरण निर्माण इकाई? यीडा क्षेत्र में प्रतिनिधिमंडल ने देखी जमीन ● ग्रेटर नोएडा जिला बार एसोसिएशन कलेक्ट्रेट चुनाव: सभी प्रत्याशियों के नामांकन वैध, 2 दिसंबर को होगा मतदान ● ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण से निपटने के लिए पेड़ों की धुलाई, 30 से अधिक टैंकर तैनात

Gold Price: अक्षय तृतीया से पहले सोने की कीमतों में उछाल, 24 कैरेट सोना 1 लाख के पार

top-news

Gold Price: अक्षय तृतीया से पहले देश में सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,650 रुपये बढ़कर 99,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। इसके साथ ही जीएसटी और मेकिंग चार्ज को जोड़ने पर इसकी कीमत 1 लाख रुपये से ऊपर पहुंच गई है। वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर जून 2025 के वायदा अनुबंध के लिए सोने की कीमत 98,910 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, जो एक नया रिकॉर्ड है। आइए एक नज़र डालते है पूरी खबर पर। इस लेख के माध्यम से आज हम आपको देश भर में सोने के दामो को बताएँगे। अधिक जानकारी के लिए लेख को अंत तक जरूर पढ़े।

Gold Price: दुनिया भर में सोने की दामों में हुई बढ़त

दुनियाभर में भी सोने की कीमतों में उछाल देखा गया है। वैश्विक स्तर पर स्पॉट गोल्ड 1.7 प्रतिशत बढ़कर 3,482.26 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि इसने सत्र के दौरान 3,494.66 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया। अमेरिकी सोना वायदा भी 2 प्रतिशत चढ़कर 3,492.60 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल की आलोचना और राजनीतिक तनाव के चलते निवेशकों ने सुरक्षित विकल्प के रूप में सोने का रुख किया।

जाने किस शहर में कितना महंगा हुआ सोना 

देश के प्रमुख शहरों में आज की Gold Price कुछ इस प्रकार रहीं। दिल्ली में 22 कैरेट सोना 93,050 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,01,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरु में 22 कैरेट सोना 92,900 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,01,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर अमेरिका और चीन के बीच व्यापार वार्ता में कोई सकारात्मक पहल नहीं होती है, तो सोने की कीमतों में मजबूती बनी रह सकती है।