Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● गौतमबुद्धनगर बना सड़क सुरक्षा का मॉडल, ‘Zero Fatality District’ परियोजना से दुर्घटनाओं और मौतों में रिकॉर्ड कमी ● Greater Noida News: सेक्टर-36 के मुख्य द्वार पर शराब की दुकान का विरोध, आबकारी मंत्री से मिले RWA अध्यक्ष ● गौड़ सिटी सेंटर चौराहे पर सक्रिय हुआ गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह, एक दिन में दो वारदातें ● YEIDA: ग्रेटर नोएडा में 18 जून को होगा आवासीय भूखंडों का आवंटन ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो परियोजना को रेलवे बोर्ड से NOC, 7.5 किमी रूट पर बनेंगे 5 नए स्टेशन ● दादरी की 100 करोड़ की पेयजल परियोजना पर घिरा प्रशासन, 12 साल बाद भी नहीं मिला पानी; उच्च स्तरीय जांच की मांग तेज ● राहुल गांधी की शिक्षा मुहिम! क्यों चुने गए देश के चार सबसे बड़े एजुकेशन हब? ● शिवसेना (UBT) में टूट की अटकलें तेज, संजय राउत का बड़ा आरोप! सांसदों को दिए जा रहे 15 करोड़ रुपये ● नोएडा एयरपोर्ट से पहली कार्गो फ्लाइट रवाना, व्यापार और किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा ● नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कार्गो सेवा शुरू, पश्चिमी यूपी के उत्पादों को मिलेगा Global Market का सीधा रास्ता

यमुना एक्सप्रेसवे पर ग्रिल तोड़कर नीचे गिरा टमाटर से भरा ट्रक, 2 घायल

top-news

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट पर घने कोहरे के कारण अनियंत्रित होकर टमाटर से भरा ट्रक ग्रिल को तोड़ते हुए एक्सप्रेस-वे से नीचे गिर गया। इस हादसे में चालक व परिचालक दोनों घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
गौतमबुद्धनगर पुलिस के मुताबिक, आज सोमवार को थाना नालेज पार्क क्षेत्र के अंतर्गत सुबह करीब 5 बजे सफीपुर सर्विस रोड के पास जीरो प्वाइंट पर एक टमाटर लदा कैंटर आगरा से परीचौक पर उतरने वाले साइड से नीचे गिर गया। इस हादसे में ड्राइवर दानिश पुत्र रियाजुद्दीन निवासी ग्राम रसूलपुर धोरडी थाना जानी जिला मेरठ और रिहान पुत्र इरफान निवासी ग्राम रसूलपुर धोरडी थाना जानी जिला मेरठ घायल हो गए। दोनों को पुलिस द्वारा जिम्स अस्पताल भिजवाया गया है। मौके पर पुलिस बल मौजूद है। अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *