Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● दिल्ली कालकाजी रेप केस: फरार दोनों आरोपी हेमंत और मुकेश गिरफ्तार ● न्यू नोएडा में जमीन अधिग्रहण के लिए गांवों में लगेंगे कैंप, किसानों को नहीं लगाने पड़ेंगे प्राधिकरण के चक्कर ● आईएएस की तैयारी कर रहीं मायावती कांशीराम के संपर्क में कैसे आईं, 1989 में बनीं पहली बार सांसद ● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव

IPL 2025: होम ग्राउंड पर लगातार हार के से टूट रहा RCB फैन्स का दिल, जाने पूरी खबर

top-news

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने जहां एक ओर अपने शानदार प्रदर्शन से बाहर के मैदानों पर इतिहास रचा है, वहीं घरेलू मैदान पर टीम की हार का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। आरसीबी ने कोलकाता नाइट राइडर्स को ईडन गार्डन्स में हराकर टूर्नामेंट की जोरदार शुरुआत की थी। इसके बाद टीम ने चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स को 17 साल में पहली बार हराया और वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को एक दशक बाद शिकस्त दी। जयपुर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी टीम ने एकतरफा जीत दर्ज की।

IPL 2025:  होम ग्राउंड पर आरसीबी ने हारे इतने मैच 

लेकिन इन शानदार जीतों के बीच, टीम का घरेलू प्रदर्शन लगातार गिरता जा रहा है। एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में आरसीबी ने अब तक तीन मैच खेले हैं और तीनों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। पहले गुजरात टाइटंस, फिर दिल्ली कैपिटल्स और अब हाल ही में पंजाब किंग्स ने आरसीबी को उनके घर में हराया। पंजाब के खिलाफ 34वें मुकाबले में मिली हार के साथ ही टीम ने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

लगातार हार के बाद बन गए ये रिकॉर्ड

वहीं बता दे कि इस हार के बाद आरसीबी अब आईपीएल इतिहास में किसी एक मैदान पर सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टीम बन गई है। बेंगलुरु में यह उनकी 46वीं हार थी, जिससे उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने दिल्ली में 45 मैच गंवाए थे। IPL 2025 में आरसीबी का ये रिकॉर्ड चिंता का विषय बन गया है क्योंकि घरेलू दर्शकों के सामने हारना उनकी रणनीति और मनोबल दोनों पर असर डाल सकता है। अब देखना यह होगा कि क्या फाफ डु प्लेसिस की अगुवाई में आरसीबी इस सिलसिले को तोड़ पाएगी या घरेलू मैदान पर उनकी हार की कहानी और लंबी होगी।