Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● दिल्ली कालकाजी रेप केस: फरार दोनों आरोपी हेमंत और मुकेश गिरफ्तार ● न्यू नोएडा में जमीन अधिग्रहण के लिए गांवों में लगेंगे कैंप, किसानों को नहीं लगाने पड़ेंगे प्राधिकरण के चक्कर ● आईएएस की तैयारी कर रहीं मायावती कांशीराम के संपर्क में कैसे आईं, 1989 में बनीं पहली बार सांसद ● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव

Cooler Cleaning Tips: गर्मियों में अधिक इस्तेमाल से कूलर हो गया है गंदा! जानिए कैसे करें इसकी सफाई

top-news

Cooler Cleaning Tips: गर्मी का मौसम आते ही कूलर और एसी जैसे उपकरण लोगों के लिए राहत का जरिया बन जाते हैं। खासतौर पर कूलर का इस्तेमाल मध्यम वर्ग के घरों में आम बात है। हालांकि, गर्मियों की शुरुआत से पहले इसकी सफाई बेहद जरूरी होती है क्योंकि लंबे समय तक इस्तेमाल न होने से कूलर में धूल-मिट्टी और बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं। इसके चलते न केवल कूलिंग क्षमता कम हो जाती है, बल्कि बदबू भी आने लगती है।

Cooler Cleaning Tips: इस तरह कर सकते है कूलर की सफाई

कूलर की सफाई की शुरुआत इसके डीप क्लीनिंग से होती है। सबसे पहले कूलर का स्विच बंद करके प्लग निकालें। फिर एक सूखे कपड़े से बाहरी धूल साफ करें और बाद में नम कपड़े में डिटर्जेंट मिलाकर अच्छी तरह पोंछ लें। वाटर टैंक की सफाई भी बहुत जरूरी होती है क्योंकि ठंडी हवा देने वाला यही हिस्सा होता है। इसके लिए एक लीटर पानी में आधा कप सफेद सिरका मिलाकर टैंक को धोने से बैक्टीरिया और गंदगी दूर हो जाती है।

ऐसे करें कूलर के पैड्स और पंखे की सफाई

इसके अलावा Cooler Cleaning Tips में कूलर के पैड्स और पंखों की सफाई भी जरूरी है। पैड्स अगर गंदे हैं, तो हवा में बदबू आने लगती है। इन्हें निकालकर गुनगुने पानी में सिरका या बेकिंग सोडा मिलाकर अच्छी तरह धो लें। वहीं, पंखे और ब्लेड पर जमी धूल को साफ करने के लिए मुलायम ब्रश या सूखे कपड़े का इस्तेमाल करें। अगर पंखे धीमे चल रहे हों तो मोटर में थोड़ा सा तेल डालकर ग्रीसिंग कर लें। इस तरह की सावधानी से कूलर न सिर्फ बेहतर कूलिंग देगा बल्कि घर में ताजगी भी बनी रहेगी।