Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● दिल्ली कालकाजी रेप केस: फरार दोनों आरोपी हेमंत और मुकेश गिरफ्तार ● न्यू नोएडा में जमीन अधिग्रहण के लिए गांवों में लगेंगे कैंप, किसानों को नहीं लगाने पड़ेंगे प्राधिकरण के चक्कर ● आईएएस की तैयारी कर रहीं मायावती कांशीराम के संपर्क में कैसे आईं, 1989 में बनीं पहली बार सांसद ● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव

Delhi: श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी में इजाफा, पहली अप्रैल से लागू होंगी नई दरें

top-news

Delhi: दिल्ली सरकार ने राजधानी में कार्यरत लाखों श्रमिकों को बड़ी राहत देते हुए न्यूनतम मजदूरी दरों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। यह वृद्धि पहली अप्रैल से प्रभावी हो गई है और इसमें महंगाई भत्ते को भी समायोजित किया गया है। श्रम विभाग के अनुसार, अब अकुशल श्रमिकों की मासिक मजदूरी 18,066 रुपये से बढ़कर 18,456 रुपये हो गई है। वहीं अर्ध-कुशल श्रमिकों की मजदूरी 19,929 रुपये से बढ़कर 20,371 रुपये, और कुशल श्रमिकों की 21,917 रुपये से बढ़कर 22,411 रुपये प्रति माह कर दी गई है।

Delhi सरकार ने मजदूरी के रक्म को इतना बढ़ाया

इसके अतिरिक्त, गैर-मैट्रिक पास श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी भी 19,929 रुपये से बढ़कर 20,371 रुपये कर दी गई है, जबकि मैट्रिक पास श्रमिकों की मजदूरी अब 21,917 रुपये के बजाय 22,411 रुपये होगी। स्नातक या उससे उच्च शिक्षा प्राप्त श्रमिकों के लिए यह दर 23,836 रुपये से बढ़ाकर 24,356 रुपये तय की गई है। श्रम विभाग के संयुक्त श्रम आयुक्त (मुख्यालय), कुशर मनोज सिंह ने बताया कि यह संशोधन दिल्ली में महंगाई के प्रभाव को कम करने में सहायक सिद्ध होगा और श्रमिकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगा।

सही मजदूरी ना मिलने पर यहाँ करा सकेंगे शिकायत

वहीं दिल्ली सरकार ने ये भी कहा कि यदि किसी भी श्रमिक को इन निर्धारित दरों से कम भुगतान किया जाता है, तो वे संबंधित जिले के संयुक्त श्रम आयुक्त या उपश्रम आयुक्त के पास शिकायत दर्ज कर सकते हैं। यह अधिकारी न्यूनतम मजदूरी अधिनियम, 1948 के तहत दावों की सुनवाई करेंगे। सरकार का यह कदम श्रमिक हितों की सुरक्षा और उनकी जीवनशैली में सुधार की दिशा में एक अहम प्रयास माना जा रहा है।