Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● दिल्ली कालकाजी रेप केस: फरार दोनों आरोपी हेमंत और मुकेश गिरफ्तार ● न्यू नोएडा में जमीन अधिग्रहण के लिए गांवों में लगेंगे कैंप, किसानों को नहीं लगाने पड़ेंगे प्राधिकरण के चक्कर ● आईएएस की तैयारी कर रहीं मायावती कांशीराम के संपर्क में कैसे आईं, 1989 में बनीं पहली बार सांसद ● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव

Veg vs Nonveg: कौन सा भोजन लोगो के लिए है ज्यादा फायदेमंद? जाने इस खबर के माध्यम से

top-news

Veg vs Nonveg: जब बात हमारे खान-पान की आती है, तो अक्सर यह सवाल उठता है कि शाकाहारी भोजन बेहतर है या मांसाहारी? दोनों ही प्रकार के आहार का हमारे स्वास्थ्य, ऊर्जा स्तर और जीवनशैली पर गहरा प्रभाव पड़ता है। शाकाहारी भोजन में हरी सब्जियां, फल, साबुत अनाज और दालें शामिल होती हैं, जो न केवल हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि वजन नियंत्रण और पाचन क्रिया को भी दुरुस्त रखते हैं। इसके अलावा शोध यह भी दर्शाते हैं कि शाकाहारी लोगों में टाइप 2 डायबिटीज और कुछ प्रकार के कैंसर का खतरा कम होता है।

Veg vs Nonveg में जाने कौन सा खाना है ज्यादा फायदेमंद

वहीं, मांसाहारी भोजन प्रोटीन, विटामिन बी12, आयरन और जिंक जैसे पोषक तत्वों का समृद्ध स्रोत है। अंडा, चिकन, मछली और मीट जैसे खाद्य पदार्थ शरीर की मांसपेशियों के विकास में मदद करते हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो बॉडीबिल्डिंग या फिटनेस में रुचि रखते हैं। हालांकि, अधिक मात्रा में रेड मीट या फैटी मांस का सेवन कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर बढ़ा सकता है और दिल की बीमारियों का खतरा भी पैदा कर सकता है। साथ ही यह पाचन संबंधी समस्याएं जैसे कब्ज और एसिडिटी भी बढ़ा सकता है।

संतुलित आहार से शरीर रहेगा स्वस्थ

आखिर में Veg vs Nonveg में यह कहना उचित होगा कि शाकाहारी और मांसाहारी दोनों आहार के अपने-अपने लाभ और नुकसान हैं। सही विकल्प इस बात पर निर्भर करता है कि व्यक्ति की जीवनशैली, स्वास्थ्य लक्ष्य और शरीर की आवश्यकताएं क्या हैं। अगर संतुलन और पोषण का ध्यान रखा जाए, तो दोनों ही प्रकार का भोजन लाभदायक हो सकता है। हालांकि, कुछ अध्ययनों में शाकाहारी भोजन को स्वास्थ्य की दृष्टि से अधिक बेहतर बताया गया है।