Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

सर्वशिक्षा अभियान के तहत ईएमसीटी की ज्ञानशाला में शिक्षा को सरल और सुगम बनाने के लिए किए जा रहे है हर सम्भव प्रयास।

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल कुमार

ईएमसीटी (एथोमार्ट चेरिटबल ट्रस्ट) ज्ञानशाला में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिये लगातार प्रयास किए जा रहे है और बच्चो को हर संभव तरीक़े से शिक्षा को सरल और सुगम बनाया जा रहा है।

ईएमसीटी ज्ञान शाला की एजुकेशन प्रोग्राम मैनेजर सरिता सिंह और अध्यापिका सरिता सिंह ने बताया कि हमने अपनी कक्षाओं को दो भागो में बाटा है जिसमे एक ग्रुप में तीन साल से छह साल तक के बच्चे पढ़ते है और दूसरे ग्रुप में छह साल से बड़े बच्चो को पढ़ाया जाता है हमारी ज्ञान शाला बच्चों में काफ़ी सुधार है और यह बच्चे हर दिन कुछ नया सीखते है। बच्चो को उनकी आयु के हिसाब से ही हम प्लानर बना कर पढ़ाते है ज्ञानशाला के क़रीब 100 बच्चों के मौखिक और लिखित शैलियों पर ध्यान दिया जाता है, साथ ही बच्चो को पौष्टिक फ्रूट या जूस भी दिया जाता है।

संस्था की संस्थापक रश्मि पाण्डेय ने बताया की बड़े बच्चो की स्किल को मज़बूत करने के लिए हमने बच्चो को कौशल कला की कई हस्तशिल्प की वस्तुयें बनाना भी सिखायी है यह कार्य बच्चे शनिवार के दिन आर्ट एंड क्राफ्ट की कक्षा के दौरान सीखते है, ताकि बच्चे पढ़ायी के साथ साथ बड़े होकर आत्मनिर्भर भी बन सके।