Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

भारतीय किसान यूनियन (अजगर) ने एनटीपीसी से प्रभावित किसानों की गिरफ्तारी के विरोध में महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश के नाम दिया ज्ञापन।

top-news

ग्रेटर नोएडा। अशोक तोंगड़

भारतीय किसान यूनियन (अजगर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरवीर नागर के नेतृत्व में जिला अधिकारी गौतम बुध नगर को एक ज्ञापन दिया गया।
जिसमें एनटीपीसी पावर प्लांट दादरी जनपद गौतम बुध नगर पर अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्वक धरना दे रहे निहत्थे किसानों पर पुलिस द्वारा तानाशाही रवैया अपनाते हुए लाठीचार्ज कर दर्जनों किसानों महिलाओं और बच्चों को घायल कर दिया है तथा कई किसानों के विरुद्ध फर्जी मुकदमे दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

किसानों के विरुद्ध पुलिस द्वारा की गई गिरफ्तारी असवैधानिक एवं दुर्भाग्यपूर्ण है जिसकी भारतीय किसान यूनियन (अजगर) कड़ी निंदा करता है। ज्ञापन में भारतीय किसान यूनियन (अज०) ने महामहिम राज्यपाल महोदया उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ से मांग की है कि गिरफ्तार किए गए किसानों पर दर्ज फर्जी मुकदमा वापिस कर किसानों को तत्काल बिना शर्त रिहा किया जाए। लाठीचार्ज में घायल किसानों के इलाज की उचित व्यवस्था प्रशासन द्वारा तत्काल ही की जाए औऱ किसानों पर लाठीचार्ज के दोषी अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।

किसान पिछले काफी वर्षों से धरना दे रहे हैं लेकिन उनकी सुनवाई कोई भी नहीं कर रहा है आज भी वहां धरना देने के लिए मजबूर हैं लंबे समय से आंदोलन कर रहे एनटीपीसी से प्रभावित किसानों की मांगों को तुरंत पूरा किया जाए। भारतीय किसान यूनियन (अज०) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरवीर नागर ने सभी किसान संगठनों का आह्वान किया है की इस किसानों की लड़ाई में सभी एक मंच पर इकट्ठे होकर के किसानों का साथ दें।

इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता नरेश चपरगढ़,प्रदेश प्रवक्ता एड० नीरज भाटी, जिला अध्यक्ष राजेश उपाध्याय, शर्मा यादव, केहर अली, प्रभु प्रधान , भूपेंद्र नागर ,नासिर प्रधान, शंकर कसाना, अनिल कसाना, अब्बास रिजवी, कुलदीप भाटी, जबर सिंह मलिक, मुकेश बीडीसी ,रमेशचंद दीवान, सतवीर नागर, जगत सिंह नागर, आक़िल उस्मानपुर आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।