Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान ही एनटीपीसी में किसानों पर लाठी और पानी की बौछार की गई।

top-news

दादरी । कपिल कुमार

सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गौतम बुध नगर में दो दिवसीय दौरा था एक तरफ मुख्यमंत्री शहर में दर्जनों योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर रहे थे वहीं दूसरी तरफ एनटीपीसी के पास किसानों पर लाठी और पानी की बौछार की जा रही थी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण में इस बात का जिक्र किया कि पहले की सरकारों में किसानों और नौजवानों पर लाठिया बरसाई जाती थी लेकिन जब से हमारी सरकार आई है किसानों और नौजवानों की बातों को शांति के साथ सुना गया है और उस पर कार्रवाई की गई है लेकिन देखने को कुछ और ही मिला, मंगलवार को जारचा थाना क्षेत्र में पुलिस और किसानों के बीच संघर्ष हो गया किसान धरना देने के बाद लौट रहे थे रसूलपुर गांव में पुलिस ने कुछ किसानों को हिरासत में ले लिया किसानों ने विरोध किया तो पुलिस ने लाठियां बरसा दी।

महिलाओं ने दादरी विधायक तेजपाल नागर के घर दिया धरना

किसान और पुलिस के संघर्ष के दौरान कई किसानों को गंभीर चोट आई उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया पुलिस कार्रवाई के विरोध में महिला और किसानों ने दादरी विधायक तेजपाल नागर के घर का घेराव किया, रात तक महिलाएं घर के बाहर बैठी रही। पुलिस ने सुखबीर खलीफा, परमेश राघव, मानवेंद्र भाटी, जितेंद्र, विनय कुमार, अनीता, पूनम देवी समेत 14 से अधिक किसानों को गिरफ्तार किया किसानों की रिहाई के लिए विधायक तेजपाल नागर के घर का घेराव किया गया है किसानों का कहना है कि रिहाई तक धरना चलता रहेगा।

महिलाओं ने दादरी विधायक तेजपाल नागर के घर दिया धरना