Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● दिल्ली कालकाजी रेप केस: फरार दोनों आरोपी हेमंत और मुकेश गिरफ्तार ● न्यू नोएडा में जमीन अधिग्रहण के लिए गांवों में लगेंगे कैंप, किसानों को नहीं लगाने पड़ेंगे प्राधिकरण के चक्कर ● आईएएस की तैयारी कर रहीं मायावती कांशीराम के संपर्क में कैसे आईं, 1989 में बनीं पहली बार सांसद ● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव

IHGF Delhi 2025 : हस्तशिल्प उद्योग का वैश्विक मंच ग्रेटर नोएडा में सज कर तैयार! जाने पूरी खबर

top-news

IHGF Delhi 2025: हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (ईपीसीएच) द्वारा आयोजित आईएचजीएफ दिल्ली मेला स्प्रिंग 2025 का 59वां संस्करण आज से ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर ऐंड मार्ट में भव्य रूप से आरंभ हो गया। यह चार दिवसीय मेला 19 अप्रैल 2025 तक चलेगा और इसमें भारत के विभिन्न हिस्सों से 3000 से अधिक प्रदर्शक भाग ले रहे हैं।

IHGF Delhi 2025: जाने किन किन चीज़ो से सजा होगा मेला

वहीं बात अगर इस मेले की विशेषता की करें तो इसका सुव्यवस्थित लेआउट बेहद सराहनीय है। जिसमें 16 प्रमुख उत्पाद श्रेणियों को समर्पित विशाल हॉल शामिल हैं। इनमें होम डेकोर, फर्निशिंग, फैशन ज्वेलरी, आउटडोर गार्डेनिंग, अरोमा उत्पाद, बच्चों के खिलौने, पर्यावरण-अनुकूल उत्पादों तक की विस्तृत रेंज मौजूद है ईपीसीएच के अध्यक्ष दिलीप बैद ने उद्घाटन अवसर पर कहा, “यह मेला न केवल भारत के हस्तशिल्प क्षेत्र को वैश्विक मंच प्रदान करता है, बल्कि यह सस्टेनेबिलिटी, नवाचार और कलात्मकता को भी साथ लाता है।”

जाने क्या कहा ईपीसीएच के प्रमुख ने

डॉ. राकेश कुमार, ईपीसीएच के मुख्य सलाहकार और आईईएमएल के अध्यक्ष ने कहा कि भारत की विविधता और परंपरागत कारीगरी को दुनिया के सामने लाने का यह सुनहरा अवसर है। उन्होंने कहा कि अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ का मेले पर खास असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि भारतीय उत्पादों की गुणवत्ता और कारीगरी वैश्विक खरीदारों को आकर्षित कर रही है। IHGF Delhi 2025 मेला न केवल एक व्यापारिक अवसर है, बल्कि यह भारत की समृद्ध हस्तशिल्प परंपरा, रचनात्मकता और उद्यमिता का जश्न भी है। यह आयोजन देश की हस्तशिल्प शक्ति को वैश्विक मंच पर उजागर करने वाला एक सशक्त माध्यम बनकर उभरा है।