Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● दिल्ली कालकाजी रेप केस: फरार दोनों आरोपी हेमंत और मुकेश गिरफ्तार ● न्यू नोएडा में जमीन अधिग्रहण के लिए गांवों में लगेंगे कैंप, किसानों को नहीं लगाने पड़ेंगे प्राधिकरण के चक्कर ● आईएएस की तैयारी कर रहीं मायावती कांशीराम के संपर्क में कैसे आईं, 1989 में बनीं पहली बार सांसद ● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव

Greater Noida: शहर में बन रही हाईटेक स्मार्ट सिटी! 50 हजार नौकरियों और 30 हजार घरों का लक्ष्य

top-news

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में एक अत्याधुनिक इंटिग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप की स्थापना की जा रही है, जो दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर का अहम हिस्सा है। यह स्मार्ट सिटी 750 एकड़ क्षेत्र में फैली होगी और इसका संचालन डीएमआईसी इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप ग्रेटर नोएडा लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है। इस परियोजना का उद्देश्य 50 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मुहैया कराना और 30 हजार से अधिक आवासीय इकाइयों का निर्माण करना है। यहां रेजिडेंशियल, कमर्शियल और औद्योगिक विकास के साथ-साथ सामाजिक आधारभूत संरचना को भी ध्यान में रखा गया है। आइए एक नज़र डालते है पूरी खबर पर। अधिक जानकारी के लिए खबर को अंत तक जरूर देखे।

Greater Noida: इस तरह ऑपरेट किया जाएगा सिस्टम

जानकारी के लिए बता दे कि इस टाउनशिप को पूरी तरह से सेंट्रल डिजिटल सिस्टम  से ऑपरेट किया जाएगा। यहां एक हाईटेक कमांड एंड कंट्रोल सेंटर तैयार किया जा रहा है, जो पानी, बिजली, सीवरेज, ट्रैफिक और सिक्योरिटी जैसी आवश्यक सेवाओं की मॉनिटरिंग करेगा। टाउनशिप में सुरक्षा के लिए कुल 140 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं, साथ ही ट्रैफिक और वाहनों पर निगरानी रखने हेतु ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन टेक्नोलॉजी से युक्त कैमरे भी स्थापित किए जाएंगे।

जाने अब तक कितनी कंपनियों को भूखंड किया गया आवंटित

वहीं अगर बात टाउनशिप की करें तो अब तक 19 औद्योगिक कंपनियों को भूखंड आवंटित किए जा चुके हैं, जिनमें से चार प्रमुख कंपनियां जैसे हायर, चेन फेंग, फॉर्म और जे वर्ल्ड  पहले ही अपना संचालन शुरू कर चुकी हैं। इसके साथ ही अब ग्रुप हाउसिंग और कमर्शियल प्लॉट्स के लिए नई योजनाएं भी शुरू की जा रही हैं। सभी सार्वजनिक सेवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाने की योजना है, जिसमें जीआईएस मैपिंग, ऑटोमेटेड बिलिंग, ऑनलाइन डैशबोर्ड और विभागवार सेवाएं शामिल होंगी। यह स्मार्ट सिटी भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन की जा रही है।