Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● दिल्ली कालकाजी रेप केस: फरार दोनों आरोपी हेमंत और मुकेश गिरफ्तार ● न्यू नोएडा में जमीन अधिग्रहण के लिए गांवों में लगेंगे कैंप, किसानों को नहीं लगाने पड़ेंगे प्राधिकरण के चक्कर ● आईएएस की तैयारी कर रहीं मायावती कांशीराम के संपर्क में कैसे आईं, 1989 में बनीं पहली बार सांसद ● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव

Vinod Kambli की मदद के लिए आगे आए Sunil Gavaskar, स्वास्थ्य और आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं पूर्व क्रिकेटर

top-news

Vinod Kambli: पूर्व भारतीय क्रिकेटर और सचिन तेंदुलकर के बचपन के दोस्त विनोद कांबली इन दिनों गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं और आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। 21 दिसंबर 2024 को उन्हें यूरिन इंफेक्शन और मरोड़ के कारण ठाणे के अक्रुति अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कांबली ने भारत के लिए 104 वनडे और 17 टेस्ट मैच खेले हैं। अब उनका स्वास्थ्य लगातार बिगड़ रहा है और इसी बीच उनकी आर्थिक स्थिति भी बेहद दयनीय हो गई है। Sunil Gavaskar ने उन्हे आर्थिक मदद देने के लिए एक बेहतर कदम उठाया है। आइए एक नज़र डालते है पूरी खबर पर। अधिक जानकारी के लिए खबर को अंत तक जरूर पढ़े।

Vinod Kambli: सूनील गावस्कार के फाउंडेशन से मिलेगा आर्थिक मदद

ऐसे कठिन समय में भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सुनील गावस्कर ने कांबली की मदद का बीड़ा उठाया है। दिसंबर 2024 में मुंबई के शिवाजी पार्क में रामाकांत आचरेकर की स्मृति में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान गावस्कर ने वादा किया था कि वे कांबली की सहायता करेंगे। अब उन्होंने अपना वादा निभाया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, Sunil Gavaskar की CHAMPS फाउंडेशन हर महीने कांबली को ₹30,000 की आर्थिक सहायता देगी, साथ ही सालाना ₹30,000 की चिकित्सा सहायता भी प्रदान करेगी। जनवरी 2025 में वानखेड़े स्टेडियम की 50वीं वर्षगांठ के दौरान दोनों दिग्गज खिलाड़ी आपस में मिले भी थे।

पत्नी चाहती थी डिवोर्स मगर फिक्र ने रोक दिया फैसला

इस बीच Vinod Kambli की पत्नी एंड्रिया हेविट ने एक पॉडकास्ट में खुलासा किया कि उन्होंने 2023 में तलाक की अर्जी दी थी, लेकिन कांबली की हालत देखकर वह अपना फैसला वापस ले चुकी हैं। उन्होंने कहा, “अगर मैं उन्हें छोड़ दूं तो वे बिल्कुल असहाय हो जाएंगे। वो एक बच्चे की तरह हैं और यही बात मुझे परेशान करती है। कई बार मैं उन्हें छोड़ने का मन बना लेती थी, लेकिन फिर चिंता होती थी कि उन्होंने खाना खाया या नहीं, बिस्तर पर ठीक से हैं या नहीं। इसीलिए मैं आज भी उनके साथ हूं।”