Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● दिल्ली कालकाजी रेप केस: फरार दोनों आरोपी हेमंत और मुकेश गिरफ्तार ● न्यू नोएडा में जमीन अधिग्रहण के लिए गांवों में लगेंगे कैंप, किसानों को नहीं लगाने पड़ेंगे प्राधिकरण के चक्कर ● आईएएस की तैयारी कर रहीं मायावती कांशीराम के संपर्क में कैसे आईं, 1989 में बनीं पहली बार सांसद ● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश सरकार Startup को दे रही नई उड़ान, पेटेंट अब होगा मुफ्त

top-news

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जहां स्टार्टअप्स को अपने उत्पाद का पेटेंट कराने के लिए अब कोई शुल्क नहीं देना होगा। सरकार ने यह जिम्मेदारी खुद उठाई है ताकि नवाचार को प्रोत्साहन मिल सके और युवाओं को Startup शुरू करने में किसी तरह की अड़चन का सामना न करना पड़े। पहले पेटेंट के लिए 80 हजार रुपये तक का खर्च आता था, लेकिन अब यह पूरी प्रक्रिया नि:शुल्क कर दी गई है। साथ ही प्रदेश सरकार एक और बड़ा कदम उठाते हुए नवोन्मेषी युवाओं को उनके आइडिया पर एक लाख रुपये की सहायता राशि भी देगी ताकि वह अपने विचार को प्रोटोटाइप में बदल सकें।

Uttar Pradesh: स्टार्टअप के ओर छात्रो के लिए नई पॉलिसी हुई लागू

इन बदलावों को अमल में लाने के लिए सरकार ने स्टार्टअप नीति में व्यापक सुधार किए हैं। इनोवेशन हब यूपी के प्रमुख महिप सिंह ने बताया कि छात्रों के लिए नई पॉलिसी लागू कर दी गई है, जिससे अधिक से अधिक युवा Startup की ओर आकर्षित हो सकें। कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में स्टार्टअप्स लोगों की ज़िंदगी को आसान बना रहे हैं और आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में योगदान दे रहे हैं। इसके लिए युवाओं को इनोवेशन हब के पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा, जिसके बाद एक विशेषज्ञ समिति उनके आइडिया की वैधता की जांच करेगी।

अब तक इतने हज़ार स्टार्टअप्स हुए शुरु

राज्य सरकार का उद्देश्य Uttar Pradesh को देश में स्टार्टअप के क्षेत्र में शीर्ष पर पहुंचाना है। अभी तक यूपी में 13,000 से अधिक Startup स्थापित हो चुके हैं और राज्य चौथे स्थान पर है। लेकिन हालिया प्रयासों के जरिए यूपी को पहला स्थान दिलाने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। पेटेंट प्रक्रिया को पूरी तरह नि:शुल्क करना इसी कड़ी का एक अहम हिस्सा है, जिससे युवा उद्यमियों को बड़ी राहत मिलेगी और वे नवाचार के क्षेत्र में साहसिक कदम उठा सकेंगे।