Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● दिल्ली कालकाजी रेप केस: फरार दोनों आरोपी हेमंत और मुकेश गिरफ्तार ● न्यू नोएडा में जमीन अधिग्रहण के लिए गांवों में लगेंगे कैंप, किसानों को नहीं लगाने पड़ेंगे प्राधिकरण के चक्कर ● आईएएस की तैयारी कर रहीं मायावती कांशीराम के संपर्क में कैसे आईं, 1989 में बनीं पहली बार सांसद ● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव

Justice B.R. Gavai: संविधान ने ही एक पिछड़े वर्ग के व्यक्ति को प्रधानमंत्री और मुझे सर्वोच्च न्यायालय का न्यायाधीश बनाया

top-news

Justice B.R. Gavai: नई दिल्ली में अंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित “डॉ. अंबेडकर प्रथम स्मृति व्याख्यान” में सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति बी.आर. गवई ने कहा। कि देश आज एक ऐसे प्रधानमंत्री के नेतृत्व में है जो पिछड़े वर्ग से आते हैं और गर्व से यह कहते हैं कि उन्हें यह मुकाम भारत के संविधान की वजह से मिला है। Justice B.R. Gavai ने अपने बारे में कहा, “मैं सौभाग्यशाली हूं कि मैं ऐसे पिता के घर जन्मा जिन्होंने डॉ. अंबेडकर के साथ काम किया और सामाजिक तथा आर्थिक न्याय की लड़ाई में सहभागी रहे। मैं आज इस पद पर हूं तो सिर्फ डॉ. अंबेडकर और संविधान की वजह से।” आइए एक नज़र डालते है पूरी खबर पर। अधिक जानकारी के लिए खबर को अंत तक जरूर पढ़े।

Justice B.R. Gavai : जाने अंबेडकर की सराहना में क्या कहा

उन्होंने डॉ. अंबेडकर के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि अंबेडकर ने न केवल अनुसूचित जातियों और वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए संविधान सभा में प्रवेश किया, बल्कि ऐसा संविधान तैयार किया जो पिछले 75 वर्षों की कसौटी पर खरा उतरा है। Justice B.R. Gavai ने कहा, “देश ने दो अनुसूचित जाति से राष्ट्रपति दिए – के.आर. नारायणन और रामनाथ कोविंद, दो महिला राष्ट्रपति – प्रतिभा पाटिल और द्रौपदी मुर्मू (जो पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति भी हैं), और दो महिला लोकसभा अध्यक्ष – मीरा कुमार और सुमित्रा महाजन दी हैं।”

जाने क्यों याद किया केसवनंद भारती केस को 

बता दे कि Justice B.R. Gavai ने केसवनंद भारती मामले का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक फैसला ‘मूलभूत संरचना सिद्धांत’ के लिए तो महत्वपूर्ण है ही, साथ ही इसमें राज्य की नीति निदेशक सिद्धांतों को भी उचित महत्व दिया गया। Justice B.R. Gavai ने कहा कि डॉ. अंबेडकर हमेशा एक एकजुट भारत के पक्ष में थे, जो जाति, व्यक्ति या विचारधारा से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को प्राथमिकता देता है।