Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा जिला बार एसोसिएशन कलेक्ट्रेट चुनाव: सभी प्रत्याशियों के नामांकन वैध, 2 दिसंबर को होगा मतदान ● ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण से निपटने के लिए पेड़ों की धुलाई, 30 से अधिक टैंकर तैनात ● ग्रेटर नोएडा के 10 से ज्यादा सेक्टरों के पार्कों का होगा कायाकल्प! ● ग्रेटर नोएडा में सुबह-सुबह चला प्राधिकरण का बुलडोजर, सहारा समतल में 3 एकड़ जमीन कब्जामुक्त ● FSSAI का बड़ा एक्शन! दो कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड, पांच के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मंजूरी ● Ghaziabad News: सेहत के नाम पर बिक रहा मिलावटी घी, मसालों में भी मिलावट! 787 नमूनों में 499 फेल ● ग्रेटर नोएडा की पंचशील हाइनिश सोसाइटी में हंगामा, महिलाओं से अभद्रता और मारपीट का आरोप ● अयोध्या से नेपाल के जनकपुर तक दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस, योगी बोले- भारत-नेपाल के रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती ● खतौनी में नाम नहीं, जमीन पर बोर्ड नहीं... आखिर किसके भरोसे है ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की करोड़ों की जमीन? ● जेवर में किसान आंदोलन का बड़ा अपडेट! महापंचायत के बाद झुका प्रशासन, अब 23 नवंबर को यमुना प्राधिकरण में होगी निर्णायक वार्ता

HIT: नैचुरल स्टार नानी की धमाकेदार एंट्री, ट्रेलर ने मचाई धूम

top-news

HIT: नैचुरल स्टार नानी अब रोमांटिक किरदारों की छवि से बाहर निकलकर एक दमदार एक्शन हीरो के रूप में सामने आ रहे हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘HIT: The Third Case’ 1 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म ‘HIT’ फ्रेंचाइज़ी की तीसरी कड़ी है, जिसका निर्देशन शैलेश कोलानू ने किया है। हाल ही में रिलीज़ हुए ट्रेलर में नानी के किरदार ‘अर्जुन सरकार’ की झलक ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया है। मेकर्स ने X (पूर्व ट्विटर) पर ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, “आपने कई पुलिस की कहानियां देखी होंगी, लेकिन यह है ख़ास – अर्जुन सरकार का खून और इंसाफ से भरा रणभूमि।”

HIT: ट्रेलर की झलक और कहानी की झंकार

ट्रेलर की शुरुआत एक गुस्सैल और गंभीर पुलिस अधिकारी अर्जुन सरकार से होती है, जो अपने अतीत की कड़वी यादों से जूझ रहा है। फिल्म की कहानी एक 9 महीने की बच्ची के किडनैप से शुरू होती है, जो अर्जुन को एक रहस्यमय और हिंसक सफर पर ले जाती है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, अर्जुन कई चौंकाने वाले रहस्यों को उजागर करता है, जो उसे इंसाफ की एक खून से सनी राह पर ले जाते हैं। ट्रेलर में दिखाया गया एक्शन, इमोशन और सस्पेंस दर्शकों को फिल्म देखने के लिए उत्साहित कर रहा है।

हिट यूनिवर्स में नानी की पहली एंट्री

इस बार ‘HIT’ यूनिवर्स में नानी की एंट्री को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। इससे पहले विश्वक सेन और अदिवी शेष इस फ्रेंचाइज़ी का हिस्सा रह चुके हैं। ख़बरें हैं कि अदिवी शेष इस फिल्म में कैमियो करते नजर आ सकते हैं। फिल्म में श्रीनिधि शेट्टी, सूर्य श्रीनिवास, राव रमेश, आदर्श बालकृष्णा और ब्रह्माजी जैसे कलाकार भी हैं। यह फिल्म हिमाचल और उत्तर भारत की खूबसूरत वादियों में शूट की गई है और रिकॉर्ड समय में पूरी कर ली गई। ‘दसरा’, ‘सारीपोडा सनीवारम’ जैसी फिल्मों के बाद नानी का यह नया रूप उनके करियर का एक नया अध्याय साबित हो सकता है।