Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

PM Modi Degree: पीएम मोदी की डिग्री पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला! कांग्रेस बोली- "Incomprehensible"

PM Modi Degree: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की शैक्षणिक डिग्री (Educational Degree) को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) के हालिया फैसले ने नई बहस छेड़ दी है। कोर्ट ने सेंट्रल इन्फॉर्मेशन कमीशन (CIC) के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें पीएम की बैचलर डिग्री (Bachelor’s Degree) से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक करने का निर्देश दिया गया था।
top-news

PM Modi Degree: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की शैक्षणिक डिग्री (Educational Degree) को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) के हालिया फैसले ने नई बहस छेड़ दी है। कोर्ट ने सेंट्रल इन्फॉर्मेशन कमीशन (CIC) के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें पीएम की बैचलर डिग्री (Bachelor’s Degree) से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक करने का निर्देश दिया गया था। कोर्ट का कहना है कि यह “personal information” है और इसमें “implicit public interest” नहीं दिखता।


कांग्रेस ने इस फैसले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और कम्युनिकेशंस चीफ जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने कहा कि यह समझ से परे है कि आखिर प्रधानमंत्री की डिग्री की जानकारी को गुप्त क्यों रखा जा रहा है, जबकि बाकी सभी नेताओं और नागरिकों की शिक्षा संबंधी डिटेल हमेशा पब्लिक रही है। उन्होंने कहा “It is simply incomprehensible” कि इस विशेष मामले में जानकारी छिपाई जा रही है।


जयराम रमेश ने अपने X पोस्ट में यह भी याद दिलाया कि 2019 में Right to Information Act (RTI Act) में जो संशोधन (Amendment) लाया गया था, वह इसी वजह से था। उस समय उन्होंने संसद में कहा था कि यह “Bill is a pill designed to kill” और यह आरटीआई की आत्मा को खत्म कर देगा। अब कांग्रेस का कहना है कि यह फैसला जनता के सूचना के अधिकार पर बड़ा प्रहार है।


गौरतलब है कि 2016 में दाखिल एक RTI Application के बाद CIC ने आदेश दिया था कि 1978 में दिल्ली यूनिवर्सिटी के BA एग्जाम पास करने वाले सभी छात्रों का रिकॉर्ड देखने की अनुमति दी जाए। चूंकि उसी साल प्रधानमंत्री मोदी ने भी BA किया था, इसलिए यह आदेश अहम माना गया। हालांकि, 2017 में हाईकोर्ट ने उस आदेश पर स्टे लगा दिया था और अब 2025 में अंतिम रूप से इसे खारिज कर दिया है।