Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में अवैध कूड़ा डंपिंग पर सख्ती, जीटा वन में चार ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ी गईं, एक लाख रुपये का जुर्माना ● राम मंदिर दान पेटिका विवाद: दूसरी बार मंदिर पहुंची SIT, पुजारियों और ट्रस्ट पदाधिकारियों से होगी पूछताछ ● ममता बनर्जी ने भवानीपुर हार को दी हाईकोर्ट में चुनौती, शुभेंदु अधिकारी की जीत पर उठाए सवाल ● Noida International Airport: अपनी जमीन देने वाले किसानों ने भरी पहली उड़ान, 104 वर्षीय राजवती देवी हुईं भावुक ● Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में झमाझम बारिश, गर्मी से राहत लेकिन बढ़ेगी उमस ● दिल्ली में AAP कार्यकर्ता मोहम्मद राशिद की गोली मारकर हत्या, रंगदारी विवाद में 15 राउंड फायरिंग से दहला नेहरू विहार ● जेवर से लखनऊ की पहली उड़ान: किसानों के सम्मान में सीएम योगी का संदेश, कहा- अब ‘कुबेर’ भी आना चाहते हैं जेवर ● पाली गांव में बिजली संकट पर ग्रामीणों का अल्टीमेटम, 33 केवी उपकेंद्र से सप्लाई जोड़ने की मांग; 15 दिन में समाधान नहीं तो आंदोलन की चेतावनी ● ब्रेकअप के बाद आत्मघाती कदम उठाने जा रहे युवक की जेवर पुलिस ने बचाई जान, इंस्टाग्राम पोस्ट से मिला था अलर्ट ● दादरी के पल्ला गांव से सपा ने फूंका विधानसभा चुनाव का बिगुल, जन पंचायत में भाजपा सरकार पर साधा निशाना

India-Japan Economic Forum: PM मोदी बोले- Japan Technology, India Talent, यही है विकास की असली ताकत

India-Japan Economic Forum: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान दौरे के पहले दिन India-Japan Economic Forum को संबोधित करते हुए कहा कि “Japan Technology का पावरहाउस है और India Talent का पावरहाउस।” उन्होंने जोर देकर कहा कि टेक्नोलॉजी और टैलेंट ही भविष्य के विकास का असली इंजन हैं और दोनों देशों के बीच सहयोग की असीम संभावनाएं मौजूद हैं। पीएम मोदी के टोक्यो पहुंचने पर भारतीय समुदाय ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
top-news

India-Japan Economic Forum: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान दौरे के पहले दिन India-Japan Economic Forum को संबोधित करते हुए कहा कि “Japan Technology का पावरहाउस है और India Talent का पावरहाउस।” उन्होंने जोर देकर कहा कि टेक्नोलॉजी और टैलेंट ही भविष्य के विकास का असली इंजन हैं और दोनों देशों के बीच सहयोग की असीम संभावनाएं मौजूद हैं। पीएम मोदी के टोक्यो पहुंचने पर भारतीय समुदाय ने गर्मजोशी से स्वागत किया।


प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की विकास यात्रा में जापान हमेशा एक अहम पार्टनर रहा है। Metro projects से लेकर Manufacturing, Semiconductors से लेकर Startups तक हर क्षेत्र में साझेदारी विश्वास और प्रगति का प्रतीक बनी है। जापानी कंपनियों ने अब तक भारत में 40 Billion Dollar से अधिक का निवेश किया है, जिसमें से पिछले दो वर्षों में ही 30 Billion Dollar Private Investment शामिल है।


मोदी ने फोरम में बताया कि पिछले 11 वर्षों में भारत ने Reform, Perform और Transform के मंत्र पर काम किया है। One Nation, One Tax (GST) लागू करने से लेकर Simplified Income Tax System तक कई बड़े कदम उठाए गए हैं। Ease of Doing Business को मजबूत करने के लिए Single Digital Window Approval System भी लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि Defense और Space सेक्टर को प्राइवेट प्लेयर्स के लिए खोला जा चुका है और अब Nuclear Energy Sector भी खोला जा रहा है।


भाषण में प्रधानमंत्री ने AI, Quantum Computing, Biotechnology और Renewable Energy पर भारत की प्रगति का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 2030 तक भारत 500 GW Renewable Energy और 2047 तक 100 GW Nuclear Power का लक्ष्य हासिल करेगा। मोदी ने कहा, “India और Japan मिलकर Batteries, Robotics, Ship-Building और Semiconductors में वही सफलता हासिल कर सकते हैं, जो Auto Sector में मिली है।” उन्होंने अपील की “Come, Make in India, Create for the World.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *