Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20% आरक्षण, मिलेगा लाभ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख ● ग्रेटर नोएडा: प्राधिकरण अधिकारियों के साथ RWA की बैठक, समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन ● ग्रेटर नोएडा में तीन नए सब-रजिस्ट्रार की तैनाती, दादरी-गामा-2 और जेवर की जिम्मेदारी बदली

Donald Trump का बड़ा बयान! 'India-Russia को खो दिया China के हाथों', SCO Summit के बाद नरम पड़े अमेरिकी राष्ट्रपति

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर एक चौंकाने वाला बयान दिया। उन्होंने कहा कि "लगता है हमने भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया है।" यह टिप्पणी उस समय सामने आई है जब हाल ही में SCO Summit China में पीएम नरेंद्र मोदी, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की नजदीकियों ने वैश्विक राजनीति का ध्यान अपनी ओर खींचा।
top-news

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर एक चौंकाने वाला बयान दिया। उन्होंने कहा कि "लगता है हमने भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया है।" यह टिप्पणी उस समय सामने आई है जब हाल ही में SCO Summit China में पीएम नरेंद्र मोदी, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की नजदीकियों ने वैश्विक राजनीति का ध्यान अपनी ओर खींचा।


भारत-अमेरिका संबंधों में तनाव की मुख्य वजह ट्रंप प्रशासन की आक्रामक tariff war policy रही है। अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर टैरिफ 50% तक बढ़ा दिया और रूस से कच्चा तेल खरीदने पर 25% अतिरिक्त शुल्क लगाया। इन फैसलों ने न सिर्फ आर्थिक रिश्तों में खटास पैदा की बल्कि रणनीतिक स्तर पर भी भारत को रूस और चीन के करीब ले जाने का मार्ग प्रशस्त किया।


ट्रंप ने अपने पोस्ट में पुतिन, मोदी और जिनपिंग की एक पुरानी तस्वीर शेयर की और लिखा "ईश्वर करे कि उनका भविष्य लंबा और समृद्ध हो।" हालांकि, विशेषज्ञ मानते हैं कि यह बयान ट्रंप के पछतावे को दर्शाता है। पूर्व अमेरिकी NSA जॉन बोल्टन ने भी चेतावनी दी थी कि "Trump administration ने decades पुराने US-India relations को पीछे धकेल दिया है और इससे चीन को अमेरिका का विकल्प बनने का मौका मिला है।"


इस पूरे घटनाक्रम पर अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। वहीं, विश्लेषकों का मानना है कि अगर वॉशिंगटन अब भी भारत के साथ रिश्ते सुधारने के लिए ठोस कदम नहीं उठाता, तो technology edge और strategic partnership दोनों पर असर पड़ सकता है। SCO Summit की तस्वीर ने यह साफ कर दिया है कि बदलते भू-राजनीतिक समीकरणों में भारत अब अधिक स्वतंत्र और संतुलित कूटनीति की ओर बढ़ रहा है।