Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20% आरक्षण, मिलेगा लाभ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख ● ग्रेटर नोएडा: प्राधिकरण अधिकारियों के साथ RWA की बैठक, समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन ● ग्रेटर नोएडा में तीन नए सब-रजिस्ट्रार की तैनाती, दादरी-गामा-2 और जेवर की जिम्मेदारी बदली

India-US Ties: ट्रंप के 'हमेशा दोस्त रहूंगा' बयान पर पीएम मोदी ने दिया जवाब, कहा- तहे दिल से सराहना करते हैं

India-US Ties: भारत और अमेरिका (India-US Relations) के बीच हाल के दिनों में टैरिफ (Tariff Dispute) और रूस से तेल खरीद (Russian Oil Purchase) को लेकर तनाव देखने को मिल रहा है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) को ‘हमेशा दोस्त’ बताते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच एक खास रिश्ता है। इस बयान पर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर प्रतिक्रिया दी और ट्रंप की सराहना की।
top-news

India-US Ties: भारत और अमेरिका (India-US Relations) के बीच हाल के दिनों में टैरिफ (Tariff Dispute) और रूस से तेल खरीद (Russian Oil Purchase) को लेकर तनाव देखने को मिल रहा है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) को ‘हमेशा दोस्त’ बताते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच एक खास रिश्ता है। इस बयान पर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर प्रतिक्रिया दी और ट्रंप की सराहना की।


प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, “राष्ट्रपति ट्रंप की भावनाओं और हमारे संबंधों के सकारात्मक मूल्यांकन की हम तहे दिल से सराहना करते हैं। हम उनका पूर्ण समर्थन करते हैं। भारत और अमेरिका के बीच एक अत्यंत सकारात्मक, दूरदर्शी और वैश्विक रणनीतिक साझेदारी (Strategic Partnership) है।”


दरअसल, ओवल ऑफिस (Oval Office) में मीडिया से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा, “मैं हमेशा मोदी का दोस्त रहूंगा, वह एक महान प्रधानमंत्री हैं। हालांकि, इस समय भारत द्वारा किए जा रहे कुछ काम मुझे पसंद नहीं आ रहे। लेकिन भारत और अमेरिका का रिश्ता खास है और ऐसे उतार-चढ़ाव आते रहते हैं।” यह बयान तब आया जब ट्रंप से सवाल किया गया कि क्या वे भारत के साथ रिश्तों को सुधारने के लिए तैयार हैं।


इससे पहले ट्रंप ने Truth Social पर पीएम मोदी की रूस और चीन के नेताओं संग पुरानी तस्वीर साझा कर कहा था कि “लगता है हमने भारत को चीन के हाथों खो दिया है।” साथ ही उन्होंने भारत पर लगाए गए 50% Tariff और रूस से तेल खरीद पर नाराजगी जताई थी। SCO Summit में मोदी-पुतिन-शी की मुलाकात के बाद अमेरिकी राजनीति में भी यह बड़ा मुद्दा बन गया है। बावजूद इसके, पीएम मोदी का ट्रंप को दिया गया जवाब दोनों देशों के रिश्तों को सकारात्मक दिशा देता हुआ दिखाई देता है।