Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20% आरक्षण, मिलेगा लाभ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख ● ग्रेटर नोएडा: प्राधिकरण अधिकारियों के साथ RWA की बैठक, समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन ● ग्रेटर नोएडा में तीन नए सब-रजिस्ट्रार की तैनाती, दादरी-गामा-2 और जेवर की जिम्मेदारी बदली

Afghanistan Earthquake: अफगानिस्तान में फिर भूकंप के झटके! काबुल समेत कई इलाके हिले, मौतों का आंकड़ा 2200 पार

अफगानिस्तान (Afghanistan Earthquake) एक बार फिर भूकंप के झटकों से दहल गया। शुक्रवार रात राजधानी काबुल (Kabul) के पास 5.0 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी (National Centre of Seismology) के अनुसार यह झटका भारतीय समयानुसार रात 10:55 बजे महसूस किया गया, जिसका केंद्र काबुल से लगभग 110 किलोमीटर पूर्व और 10 किलोमीटर की गहराई में था।
top-news

अफगानिस्तान (Afghanistan Earthquake) एक बार फिर भूकंप के झटकों से दहल गया। शुक्रवार रात राजधानी काबुल (Kabul) के पास 5.0 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी (National Centre of Seismology) के अनुसार यह झटका भारतीय समयानुसार रात 10:55 बजे महसूस किया गया, जिसका केंद्र काबुल से लगभग 110 किलोमीटर पूर्व और 10 किलोमीटर की गहराई में था।


इससे पहले शुक्रवार सुबह भी अफगानिस्तान में लगातार 5.2, 4.6 और 4.5 तीव्रता के भूकंप आए। यह झटके ऐसे समय आए हैं जब देश अभी भी बीते रविवार के विनाशकारी भूकंप से उबर नहीं पाया है। उस दिन आए 6.0 तीव्रता के Earthquake ने हजारों घर तबाह कर दिए थे और मृतकों की संख्या 2,200 से ज्यादा हो चुकी है।


Afghanistan Earthquake में सबसे अधिक जनहानि कुनार (Kunar) प्रांत में हुई, जहां पहाड़ी इलाकों और नदी घाटियों में बसे गांव पूरी तरह से मलबे में तब्दील हो गए। तालिबान (Taliban) प्रवक्ता हामिदुल्ला फिटरत ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन और राहत सामग्री का वितरण जारी है, लेकिन कठिन भौगोलिक परिस्थितियां और फंड की कमी राहत कार्य में बड़ी चुनौती बनी हुई है।


विशेषज्ञों का कहना है कि यह पिछले चार वर्षों में तीसरा बड़ा भूकंप है जिसने Afghanistan को झकझोर कर रख दिया है। लगातार आ रही Seismic Activity ने लोगों की दहशत और चिंता को और बढ़ा दिया है। अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां और Relief Organisations यहां मानवीय सहायता पहुंचाने की कोशिश कर रही हैं। लेकिन हालात अब भी बेहद गंभीर हैं और प्रभावित इलाकों में राहत की ज़रूरत सबसे ज्यादा महसूस की जा रही है।