Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में अवैध कूड़ा डंपिंग पर सख्ती, जीटा वन में चार ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ी गईं, एक लाख रुपये का जुर्माना ● राम मंदिर दान पेटिका विवाद: दूसरी बार मंदिर पहुंची SIT, पुजारियों और ट्रस्ट पदाधिकारियों से होगी पूछताछ ● ममता बनर्जी ने भवानीपुर हार को दी हाईकोर्ट में चुनौती, शुभेंदु अधिकारी की जीत पर उठाए सवाल ● Noida International Airport: अपनी जमीन देने वाले किसानों ने भरी पहली उड़ान, 104 वर्षीय राजवती देवी हुईं भावुक ● Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में झमाझम बारिश, गर्मी से राहत लेकिन बढ़ेगी उमस ● दिल्ली में AAP कार्यकर्ता मोहम्मद राशिद की गोली मारकर हत्या, रंगदारी विवाद में 15 राउंड फायरिंग से दहला नेहरू विहार ● जेवर से लखनऊ की पहली उड़ान: किसानों के सम्मान में सीएम योगी का संदेश, कहा- अब ‘कुबेर’ भी आना चाहते हैं जेवर ● पाली गांव में बिजली संकट पर ग्रामीणों का अल्टीमेटम, 33 केवी उपकेंद्र से सप्लाई जोड़ने की मांग; 15 दिन में समाधान नहीं तो आंदोलन की चेतावनी ● ब्रेकअप के बाद आत्मघाती कदम उठाने जा रहे युवक की जेवर पुलिस ने बचाई जान, इंस्टाग्राम पोस्ट से मिला था अलर्ट ● दादरी के पल्ला गांव से सपा ने फूंका विधानसभा चुनाव का बिगुल, जन पंचायत में भाजपा सरकार पर साधा निशाना

PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मिल कर Strategic Partnership की मजबूत, यूक्रेन युद्ध पर भी हुई चर्चा

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) के बीच एक अहम बातचीत हुई। दोनों नेताओं ने इस वार्ता में India-France Strategic Partnership को और गहराने पर जोर दिया। बातचीत के दौरान रक्षा (Defence), तकनीक (Technology), ऊर्जा (Energy), शिक्षा (Education) और अंतरिक्ष (Space) जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर विचार-विमर्श किया गया। पीएम मोदी ने अपने Official X अकाउंट पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि यह चर्चा बेहद सकारात्मक रही।
top-news

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) के बीच एक अहम बातचीत हुई। दोनों नेताओं ने इस वार्ता में India-France Strategic Partnership को और गहराने पर जोर दिया। बातचीत के दौरान रक्षा (Defence), तकनीक (Technology), ऊर्जा (Energy), शिक्षा (Education) और अंतरिक्ष (Space) जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर विचार-विमर्श किया गया। पीएम मोदी ने अपने Official X अकाउंट पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि यह चर्चा बेहद सकारात्मक रही।


वार्ता में दोनों नेताओं ने विशेष रूप से Russia-Ukraine War पर चर्चा की और संघर्ष को समाप्त कर Global Peace स्थापित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और फ्रांस की साझेदारी न केवल द्विपक्षीय सहयोग बल्कि वैश्विक शांति और स्थिरता (Global Stability) को भी मजबूती देती है। इस वार्ता से यह स्पष्ट होता है कि दोनों देश एक बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था (Multipolar World Order) का समर्थन करते हैं और कूटनीतिक संवाद के जरिए समस्याओं के समाधान की वकालत करते हैं।


गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई हो। बीते महीने 21 अगस्त को भी पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों के बीच फोन पर चर्चा हुई थी। उस दौरान भी यूक्रेन और वेस्ट एशिया (West Asia) में संघर्षों के शांतिपूर्ण समाधान और व्यापार (Trade), असैन्य परमाणु सहयोग (Civil Nuclear Cooperation), Defence Ties और Technology Exchange जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ था। साथ ही 2026 को India-France "Innovation Year" के रूप में मनाने की संयुक्त प्रतिबद्धता भी दोहराई गई थी।


India और France के बीच यह रणनीतिक साझेदारी (Strategic Partnership) समय के साथ और गहरी होती जा रही है। दोनों देश Climate Change, Defence Cooperation, Clean Energy और Space Research जैसे क्षेत्रों में मिलकर कार्य कर रहे हैं। मौजूदा दौर में यह संबंध न केवल द्विपक्षीय हितों के लिए बल्कि वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए भी महत्वपूर्ण साबित हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *