Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20% आरक्षण, मिलेगा लाभ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख ● ग्रेटर नोएडा: प्राधिकरण अधिकारियों के साथ RWA की बैठक, समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन ● ग्रेटर नोएडा में तीन नए सब-रजिस्ट्रार की तैनाती, दादरी-गामा-2 और जेवर की जिम्मेदारी बदली ● BRICS Summit: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने संभाली सुरक्षा की कमान, हजारों वाहनों की जांच और सैकड़ों पर कार्रवाई

Dehradun Cloudburst: उत्तराखंड में बादल फटने से बड़ी तबाही! सहस्त्रधारा में तबाही, 10 की मौत और कई लापता

Dehradun Cloudburst: देहरादून में Cloudburst ने सोमवार देर रात से भारी तबाही मचाई। सहस्त्रधारा, टपकेश्वर और मालदेवता क्षेत्र में भारी बारिश और flash flood के कारण जन-धन का बड़ा नुकसान हुआ। जानकारी के अनुसार अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। सहस्त्रधारा बाजार में पानी और मलबे ने दर्जनों वाहन व दुकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं आसन नदी में मजदूरों से भरा एक ट्रैक्टर बह गया जिसमें से 6 मजदूरों की मौत हो गई।
top-news

Dehradun Cloudburst: देहरादून में Cloudburst ने सोमवार देर रात से भारी तबाही मचाई। सहस्त्रधारा, टपकेश्वर और मालदेवता क्षेत्र में भारी बारिश और flash flood के कारण जन-धन का बड़ा नुकसान हुआ। जानकारी के अनुसार अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। सहस्त्रधारा बाजार में पानी और मलबे ने दर्जनों वाहन व दुकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं आसन नदी में मजदूरों से भरा एक ट्रैक्टर बह गया जिसमें से 6 मजदूरों की मौत हो गई।


बारिश और भूस्खलन से कई मुख्य मार्ग बाधित हो गए। मसूरी-देहरादून रोड, प्रेमनगर-सेलाकुई मार्ग और बदरीनाथ हाईवे पर यातायात बंद कर दिया गया है। डोईवाला में जखन नदी पर बना पुल टूट गया जबकि लालतप्पड़ क्षेत्र में पुल की एप्रोच रोड बह गई। इसके चलते Dehradun-Haridwar National Highway पर आवाजाही रोक दी गई। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि पहाड़ी मार्गों पर अनावश्यक यात्रा से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लगातार rescue operation चला रही हैं। पौंधा स्थित देवभूमि इंस्टिट्यूट में फंसे लगभग 200 छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने भी मुख्यमंत्री से आपदा की जानकारी ली और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।


मौसम विभाग ने देहरादून समेत उत्तराखंड के कई जिलों चमोली, चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में Yellow Alert जारी किया है। 21 सितंबर तक प्रदेश में तेज बारिश के आसार जताए गए हैं। लोगों से नदी-नालों से दूर रहने की अपील की गई है। भारी बारिश के कारण कई खेतों में कीचड़ भर गया और कई होटल व मंदिर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। फिलहाल प्रशासन राहत सामग्री और स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने में जुटा हुआ है।