Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के आउटसोर्स कर्मचारियों का अल्टीमेटम, सोमवार तक समाधान नहीं तो मंगलवार से अनिश्चितकालीन धरना ● ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत GNIOT MBA संस्थान में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ● ग्रेटर नोएडा में बेटियों की पढ़ाई को मिलेगा नया ठिकाना, बिसरख में बनेगा पहला कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय ● कुलगाम आतंकी हमला: नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या, TRF ने ली जिम्मेदारी, घाटी में बढ़ी दहशत ● ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 में जगमगाया विकास: 21 हाईमास्ट और 450 एलईडी स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, सुरक्षा और उद्योगों को मिलेगा बड़ा फायदा ● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दो अधिकारी सेवानिवृत्त, सम्मान के साथ दी गई विदाई ● GNIDA में आउटसोर्स टेक्निकल सुपरवाइजरों का विरोध, JE स्तर का काम लेकिन अधिकार नहीं ● Cyber Crime: मुनाफे के लालच में रिटायर्ड नेवी अफसर से 2.23 करोड़ की ठगी ● अखिलेश यादव के सीएम बनने की कामना, 201 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर निकले बॉबी यादव ● ताहिर हुसैन समेत पांच दोषियों को उम्रकैद, IB अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला

Ladakh: लेह-लद्दाख में भड़का Gen-Z आक्रोश! BJP ऑफिस पर हमला, पुलिस वाहन में लगाई आग

Ladakh: लेह-लद्दाख में चल रहा Gen-Z Protest बुधवार को हिंसक हो गया। सड़क पर जुटे युवाओं ने न सिर्फ सरकार के खिलाफ नारेबाजी की बल्कि BJP Office Attack भी किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर पत्थरबाजी की और एक पुलिस वाहन को आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग है कि लद्दाख को Statehood for Ladakh का दर्जा मिले और संवैधानिक अधिकारियों की बहाली की जाए। स्थिति को बिगड़ता देख स्थानीय पुलिस ने अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर हालात को नियंत्रण में किया।
top-news

Ladakh: लेह-लद्दाख में चल रहा Gen-Z Protest बुधवार को हिंसक हो गया। सड़क पर जुटे युवाओं ने न सिर्फ सरकार के खिलाफ नारेबाजी की बल्कि BJP Office Attack भी किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर पत्थरबाजी की और एक पुलिस वाहन को आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग है कि लद्दाख को Statehood for Ladakh का दर्जा मिले और संवैधानिक अधिकारियों की बहाली की जाए। स्थिति को बिगड़ता देख स्थानीय पुलिस ने अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर हालात को नियंत्रण में किया।


बुधवार को हुए इस विरोध के साथ ही Ladakh बंद का भी आह्वान किया गया था। इस बंद के दौरान बाजार और सड़कें सुनसान रहीं। स्थानीय लोग और छात्र लगातार अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतर रहे हैं। केंद्र सरकार ने हालात को गंभीर देखते हुए 6 अक्टूबर को लद्दाख के प्रतिनिधियों के साथ बैठक बुलाने का फैसला लिया है। सरकार का कहना है कि सभी मुद्दों पर बातचीत (Dialogue Process) के जरिए समाधान निकाला जाएगा।


यह आंदोलन पिछले 15 दिनों से जारी है। जलवायु कार्यकर्ता Sonam Wangchuk Hunger Strike पर बैठे हैं, जिनकी तबीयत बिगड़ने पर कुछ साथियों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। दो महिला प्रदर्शनकारियों की हालत खराब होने के बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जिससे प्रदर्शनकारियों में अफरा-तफरी मच गई। गुस्साए युवाओं ने लेह हिल काउंसिल की इमारत पर भी पत्थरबाजी की। प्रशासन ने तुरंत अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर माहौल को संभालने की कोशिश की।


Ladakh में बढ़ता आक्रोश इस बात का संकेत है कि युवाओं और स्थानीय निवासियों की मांगों को अब नज़रअंदाज़ करना मुश्किल हो गया है। Youth Protest in Ladakh ने केंद्र सरकार पर दबाव बढ़ा दिया है कि वह जल्द से जल्द कोई ठोस समाधान निकाले। अब सभी की निगाहें 6 अक्टूबर को होने वाली बैठक पर टिकी हैं, जिससे यह तय होगा कि क्या लद्दाख के लोगों को उनकी लंबे समय से चली आ रही मांगों का समाधान मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *