Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● आईएएस की तैयारी कर रहीं मायावती कांशीराम के संपर्क में कैसे आईं, 1989 में बनीं पहली बार सांसद ● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

Saudi Arabia Bans Visas: सऊदी अरब ने 14 देशों के लिए वीजा जारी करना अस्थायी रूप से किया स्थगित, लिस्ट में भारत भी शामिल

top-news

Saudi Arabia Bans Visas: सऊदी अरब ने हज के दौरान अव्यवस्था और अवैध रूप से भाग लेने वाले तीर्थयात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, मिस्र, इंडोनेशिया, इराक, नाइजीरिया, जॉर्डन, अल्जीरिया, सूडान, इथियोपिया, ट्यूनीशिया, यमन और एक अज्ञात देश सहित कुल 14 देशों के लिए अस्थायी रूप से उमराह, बिजनेस और पारिवारिक वीजा जारी करना स्थगित कर दिया है। यह निलंबन हज समाप्ति तक, यानी मध्य जून तक प्रभावी रहेगा। उमराह वीजा के लिए अंतिम तिथि 13 अप्रैल तय की गई है। इसके बाद हज समाप्त होने तक कोई नया उमराह वीजा जारी नहीं किया जाएगा।

Saudi Arabia Bans Visas: जाने क्यों लिया गया ये फैसला

सऊदी अधिकारियों के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों से बड़ी संख्या में विदेशी नागरिक उमराह या विजिट वीजा पर देश में प्रवेश कर अवैध रूप से हज में भाग ले रहे हैं, जिससे भीड़ और अव्यवस्था की स्थिति पैदा होती है। वर्ष 2024 में ऐसी ही स्थिति के चलते 1000 से अधिक लोगों की मृत्यु हो गई थी, जिसमें अधिकांश अवैध तीर्थयात्री थे। इसी को ध्यान में रखते हुए, क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने निर्देश दिए हैं कि हज के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए वीजा नियमों को और सख्त किया जाए।

अवैध रूप से रुकने वाले लोग इतने वर्ष तक हो जाएंगे प्रतिबंधित 

बता दे कि Saudi Arabia Bans Visas खबर के सामने आने के साथ ही, सऊदी अरब ने तीर्थयात्रियों की सहायता हेतु 16 भाषाओं में एक डिजिटल गाइड भी लॉन्च किया है, ताकि लोगों को बेहतर जानकारी और सहायता मिल सके। अधिकारी चेतावनी दे चुके हैं कि हज के दौरान अवैध रूप से रुकने वाले किसी भी व्यक्ति को पांच वर्षों के लिए सऊदी अरब में प्रवेश से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। उन्होंने सभी को नियमों का पालन करने और सही तरीके से पंजीकरण कराने की अपील की है।