Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● आईएएस की तैयारी कर रहीं मायावती कांशीराम के संपर्क में कैसे आईं, 1989 में बनीं पहली बार सांसद ● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

Greater Noida: कुलीपुरा गांव में खुला आधुनिक पुस्तकालय, ग्रामीणों ने दिखाया एकता का परिचय

top-news

Greater Noida: कुलीपुरा गांव में सामूहिक प्रयासों से एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। वर्षों से चल रहे प्रयासों के बाद गांव को एक सुसज्जित पुस्तकालय का उपहार मिला है। रविवार को पुस्तकालय का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें गांव के सैकड़ों लोगों के साथ समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने भी भाग लिया। पुस्तकालय में पढ़ने के लिए सभी आधुनिक सुविधाएं जैसे शांति पूर्ण वातावरण, बैठने की उचित व्यवस्था, और अध्ययन सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। आइए एक नज़र डालते है पूरी खबर पर। अधिक जानकारी के लिए खबर को अंत तक जरूर पढ़े।

Greater Noida: इन लोगो की मौजूदगी में हुआ शुभ उद्घाटन

उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख विपिन भाटी और “पौंड मैन ऑफ इंडिया” के नाम से प्रसिद्ध पर्यावरणविद् रामवीर तंवर रहे। मंच संचालन मास्टर मेघराज भाटी ने किया। इस अवसर पर विपिन भाटी ने पुस्तकालय के लिए ₹51,000 नकद देने के साथ-साथ भविष्य में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। रामवीर तंवर ने इस पहल की सराहना करते हुए एक लैपटॉप और 65 इंच का स्मार्टबोर्ड देने की घोषणा की। ठेकेदार बिजेंद्र भाटी ने भी ₹51,000 देने का वादा किया। वहीं, डॉ. संजीव सिंह ठाकुर ने वाईफाई सुविधा और वाटर कूलर के साथ एक साल के इंटरनेट रिचार्ज की जिम्मेदारी ली।

मास्टर नत्थे राम ने कही ये बात 

बता दे कि Greater Noida के गांव के वरिष्ठ नागरिक मास्टर नत्थे राम ने बताया कि कुलीपुरा को पुस्तकालय की प्रेरणा घंघोला गांव की लाइब्रेरी से मिली थी। उन्होंने कहा कि यह सफलता ग्रामवासियों की मेहनत, एकता और सहयोग की प्रतीक है। कुछ कार्य शेष हैं जिन्हें जल्द पूरा किया जाएगा। इस ऐतिहासिक अवसर पर गांव के कई प्रतिष्ठित लोग जैसे श्योराज राज सिंह, भभूति सिंह, हातम सिंह, अजीपाल प्रधान, रणवीर सिंह, हरि सिंह सहित अनेक लोगों की उपस्थिति ने आयोजन को और भी गौरवपूर्ण बना दिया।