Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● आईएएस की तैयारी कर रहीं मायावती कांशीराम के संपर्क में कैसे आईं, 1989 में बनीं पहली बार सांसद ● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में भव्य आयोजन के साथ भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस कार्यक्रम सम्पन्न

top-news

Greater Noida: भारतीय जनता पार्टी की ओर से ग्रेटर नोएडा मंडल में एक अहम बैठक का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य पार्टी के स्थापना दिवस (6 अप्रैल) से जुड़े आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना था। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा गौतम बुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष श्री अभिषेक शर्मा उपस्थित रहे। उनका मंडल अध्यक्ष श्री अर्पित तिवारी सहित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। बैठक में नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष श्री अर्पित तिवारी को सम्मानित भी किया गया, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। आइए एक नज़र डालते है पूरी खबर पर। अधिक जानकारी के लिए खबर को अंत तक जरूर पढ़े।

Greater Noida: जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कही ये बात 

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि 6 अप्रैल से 14 अप्रैल (डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती) तक सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर सक्रिय रहेंगे और पार्टी की नीतियों को आम जन तक पहुंचाएंगे। उन्होंने संगठनात्मक मजबूती पर विशेष बल देते हुए कार्यकर्ताओं से टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। मंडल अध्यक्ष श्री अर्पित तिवारी ने बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन के कार्यों को पूरी निष्ठा से निभाया जाएगा और पार्टी को मजबूत बनाया जाएगा।

इन लोगो की मौजूदगी में हुई बैठक 

बता दे कि Greater Noida में हुए इस बैठक में किसान मोर्चा प्रदेश समिति से सुभाष भाटी, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष सतीश गुलिया, बिलासपुर नगर पंचायत अध्यक्ष संजय चेची, मीडिया प्रभारी देवेंद्र बैसला, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष जितेंद्र भाटी, वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश भाटी व रवि जिंदल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। यह बैठक न केवल संगठनात्मक एकता का प्रतीक बनी बल्कि आगामी कार्यों के लिए एक सशक्त दिशा भी प्रदान कर गई।