Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● आईएएस की तैयारी कर रहीं मायावती कांशीराम के संपर्क में कैसे आईं, 1989 में बनीं पहली बार सांसद ● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

Greater Noida: NTPC दादरी में संविदा कर्मचारी की आत्महत्या से सहमा परिसर, जांच में जुटी पुलिस

top-news

Greater Noida: एनटीपीसी (NTPC) दादरी परिसर में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब वहां कार्यरत एक संविदा कर्मचारी ने गार्ड रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अजय कुमार (49 वर्ष) के रूप में हुई है, जो ग्राम पटाड़ी, थाना जारचा के निवासी थे। घटना की जानकारी मिलते ही थाना जारचा पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की। आइए जानते है क्या है पूरा मामला। इस लेख के माध्यम से हम आपको पूरे मामले की जानकारी सरल भाषा में देंगे। तो अधिक जानकारी के लिए खबर को अंत तक जरूर पढ़े।

Greater Noida: प्राथमिक जाँच में सामने आई ये बात

प्राथमिक जांच के अनुसार, अजय कुमार ने एनटीपीसी (NTPC) प्लांट में स्थित रेलवे ट्रैक के समीप बने गार्ड रूम में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या की। जैसे ही अन्य कर्मचारियों को घटना की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की गहराई से जांच कर रही है।

परिसर में मचा मातम

बता दे कि Greater Noida में हुए इस दुखद घटना ने एनटीपीसी (NTPC) परिसर में काम करने वाले कर्मचारियों को भी सदमे में डाल दिया है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि अजय कुमार ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया। पुलिस का कहना है कि घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है और मृतक के परिजनों से भी बातचीत की जाएगी। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या अजय किसी मानसिक दबाव या व्यक्तिगत समस्या से जूझ रहे थे। अब देखना ये है कि ये मामला आखिर किस मोड़ पर जाकर ठहरता है। अब बस इंतजार है तो सच के सामने आने का।