Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● आईएएस की तैयारी कर रहीं मायावती कांशीराम के संपर्क में कैसे आईं, 1989 में बनीं पहली बार सांसद ● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में 15 साल बाद सड़क निर्माण की बाधा दूर, जल्द शुरू होगा कार्य

top-news

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के निवासियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर आई है। पिछले 15 वर्षों से लंबित एलजी चौक से शारदा विश्वविद्यालय तक की सड़क के निर्माण की राह अब साफ हो गई है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार की पहल के बाद टी-सीरीज प्रबंधन ने इस सड़क के लिए अपनी जमीन देने पर सहमति जताई है। लगभग 1.5 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण के लिए प्रशासनिक और सैद्धांतिक स्वीकृति भी मिल चुकी है। इस परियोजना की कुल लागत करीब 31 करोड़ रुपये होगी और इसके लिए टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू होने जा रही है। एक बार निर्माण कार्य शुरू होने के बाद, इसे पूरा होने में लगभग छह महीने लगेंगे।

Greater Noida: वर्षो तक विवादित रही जमीन

जानकारी के लिए बता दे कि यह सड़क वर्षों से विवादित रही है, क्योंकि यह भूमि टी-सीरीज कंपनी के स्वामित्व में थी और कई प्रयासों के बावजूद, समाधान नहीं निकल पाया था। मामला कोर्ट तक भी पहुंचा, लेकिन सहमति नहीं बन सकी। वर्तमान में, एलजी चौक से शारदा विश्वविद्यालय की ओर जाने के लिए केवल एक सड़क उपलब्ध है, जिससे यातायात बाधित होता है और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। प्राधिकरण ने इस समस्या को प्राथमिकता देते हुए टी-सीरीज प्रबंधन से कई दौर की वार्ता की, जिसके बाद कंपनी ने सड़क निर्माण के लिए जमीन देने पर सहमति जताई। इस नई सड़क के बनने से नॉलेज पार्क 1, 2 और 3 के बीच आवागमन सुगम होगा और नोएडा से Greater Noida के बीच यात्रा करने वालों को काफी राहत मिलेगी।

Greater Noida
Greater Noida

छल लेन की बनाई जाएगी सड़क

वहीं इस परियोजना के तहत, एलजी चौक से शारदा विश्वविद्यालय तक तीन-तीन लेन की कुल छह लेन की सड़क बनाई जाएगी। साथ ही, दोनों ओर सर्विस रोड और सेंट्रल वर्ज का भी निर्माण किया जाएगा। मौजूदा सड़क की री-सर्फेसिंग के अलावा, मेन ड्रेन और सर्विस रोड की ड्रेनेज व्यवस्था भी बेहतर की जाएगी। इसके अलावा, हिंडन नदी पर पुल का निर्माण कार्य भी जारी है, जिसके पूरा होने के बाद नोएडा के सेक्टर-143 से एलजी चौक तक यातायात का प्रवाह और सुगम हो जाएगा। Greater Noida में इस सड़क के निर्माण से परी चौक पर यातायात का दबाव भी कम होगा, जिससे ग्रेटर नोएडा के नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी।