Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● आईएएस की तैयारी कर रहीं मायावती कांशीराम के संपर्क में कैसे आईं, 1989 में बनीं पहली बार सांसद ● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

Rajya Sabha: राज्यसभा में पेश हुआ वक्फ संशोधन विधेयक! Kiren Rijiju ने कांग्रेस से मांगा समर्थन

top-news

Rajya Sabha: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राज्यसभा में वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025 पेश करते हुए कांग्रेस और उसके सहयोगियों से समर्थन की अपील की। उन्होंने कहा, “मैं कांग्रेस और अन्य दलों से अनुरोध करता हूँ कि वे इस विधेयक का समर्थन करें।” लोकसभा में इस विधेयक को कल देर रात भारी बहस के बाद पारित किया गया था। Kiren Rijiju ने बताया कि भारत में वर्तमान में 8.72 लाख वक्फ संपत्तियां हैं, जिनसे बड़ी मात्रा में राजस्व उत्पन्न होता है। 2006 में सच्चर समिति ने अनुमान लगाया था कि 4.9 लाख वक्फ संपत्तियों से ही 12,000 करोड़ रुपये की आय हो रही थी, जिससे वर्तमान में वक्फ संपत्तियों से होने वाली आय का अंदाजा लगाया जा सकता है।

Rajya Sabha से पहले लोकसभा में 12 घंटे हुई चर्चा

लोकसभा में इस विधेयक पर 12 घंटे तक चर्चा हुई, जिसके बाद विपक्ष द्वारा प्रस्तावित सभी संशोधन खारिज कर दिए गए और मतदान के माध्यम से इसे 288 मतों के समर्थन और 232 मतों के विरोध के साथ पारित किया गया। विपक्षी दलों ने इस विधेयक का कड़ा विरोध किया, जहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इसे “संविधान पर हमला” बताते हुए आरोप लगाया कि यह विधेयक मुस्लिम समुदाय के अधिकारों को कमजोर करने के लिए लाया गया है। वहीं, ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी ने इस विधेयक का स्वागत किया और कहा कि इससे वंचित मुस्लिम समुदाय को आर्थिक लाभ मिलेगा।

बहुमत के साथ राज्य सभा में पास हो सकता है बिल

बता दे कि Rajya Sabha में एनडीए के पास बहुमत होने के कारण इस विधेयक के पारित होने की संभावना मजबूत है। कुल 236 सांसदों वाले उच्च सदन में बहुमत के लिए 119 सांसदों का समर्थन आवश्यक है, जबकि एनडीए के पास 125 सांसदों का समर्थन है। हालांकि, विपक्षी दलों द्वारा इस विधेयक का विरोध जारी है और कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने संसद में फिल्म ‘पुष्पा’ के संवाद “झुकूंगा नहीं” का उपयोग करते हुए भाजपा पर हमला बोला। कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने इसे “संविधान पर सीधा हमला” करार दिया और कहा कि यह भाजपा द्वारा समाज में ध्रुवीकरण की राजनीति का हिस्सा है।