Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● आईएएस की तैयारी कर रहीं मायावती कांशीराम के संपर्क में कैसे आईं, 1989 में बनीं पहली बार सांसद ● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण अग्निशमन उपकरणों के लिए देगा 30 करोड़, ओपीडी बेसमेंट और पाथवे पर अवैध दुकान

top-news

Greater Noida /कपिल चौधरी: शहर में आग लगने की घटनाओं की खबर रोजाना आ रही है। गर्मी का मौसम बढ़ रहा है इस मौसम में आग घटनाएं बढ़ती है। इन बढ़ रही घटनाओं से प्रशासन और प्राधिकरण को सबक लेना चाहिए। आग से बचाव के इंतजामों को और मजबूत करना चाहिए। इसी कड़ी में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने भी 30 करोड रुपए के आग से बचाव के उपकरणों को खरीद की मंजूरी दी है। जिसमें 2 करोड रुपए लागत की एक रोबोटिक फायर सिस्टम है जो विभाग को कठिन पहुंच वाले क्षेत्रों में आग से निकलने में सक्षम बनाएगी। सभी जरूरी सामान इस बजट से खरीदे जाएंगे और अग्निशमन विभाग को सक्षम बनाया जाएगा। लेकिन कुछ समस्या हैं जिन पर प्राधिकरण को ध्यान देना है।

Greater Noida: अस्पतालों की ओपीडी चल रही है बेसमेंट में

ग्रेटर नोएडा शहर की ज्यादातर अस्पतालों में ओपीडी बेसमेंट में चलाई जा रही है जो कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के नियमों के खिलाफ है और सर्विस फ्लोर को भी कुछ अस्पताल व्यवसायिक इस्तेमाल कर रहे हैं जिससे कि किसी अप्रिय घटना होने पर बड़ा हादसा हो सकता है।

सोसायटी मार्केट में अवैध दुकान चल रही है

ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अधिकतर सोसायटी मार्केट में अवैध दुकान लगाई गई है मार्केट के अंदर जो पाथवे लोगों के चलने के लिए छोड़ा जाता है वहां पर अवैध दुकानें बनाई गई है जिनमें बिजली का कनेक्शन भी अवैध होता है सुरक्षा और सफाई की भी कोई व्यवस्था नहीं होती है। Greater Noida के इन दुकानों में आग की घटनाएं समय-समय पर होती रहती है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के उच्च अधिकारियों को इन समस्याओं की तरफ ध्यान देना चाहिए। जिससे कि भविष्य में किसी बड़ी अप्रिय घटना को होने से बचाया जा सके। जब प्राधिकरण ने अपने नियम बनाए हैं तो उनको क्रियान्वत करना भी प्राधिकरण का ही कार्य है।