Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● Greater Noida News: जेवर में रूसी कंपनी फार्मस्टैंडर्ड लगाएगी मेडिकल उपकरण निर्माण इकाई? यीडा क्षेत्र में प्रतिनिधिमंडल ने देखी जमीन ● ग्रेटर नोएडा जिला बार एसोसिएशन कलेक्ट्रेट चुनाव: सभी प्रत्याशियों के नामांकन वैध, 2 दिसंबर को होगा मतदान ● ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण से निपटने के लिए पेड़ों की धुलाई, 30 से अधिक टैंकर तैनात ● ग्रेटर नोएडा के 10 से ज्यादा सेक्टरों के पार्कों का होगा कायाकल्प! ● ग्रेटर नोएडा में सुबह-सुबह चला प्राधिकरण का बुलडोजर, सहारा समतल में 3 एकड़ जमीन कब्जामुक्त ● FSSAI का बड़ा एक्शन! दो कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड, पांच के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मंजूरी ● Ghaziabad News: सेहत के नाम पर बिक रहा मिलावटी घी, मसालों में भी मिलावट! 787 नमूनों में 499 फेल ● ग्रेटर नोएडा की पंचशील हाइनिश सोसाइटी में हंगामा, महिलाओं से अभद्रता और मारपीट का आरोप ● अयोध्या से नेपाल के जनकपुर तक दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस, योगी बोले- भारत-नेपाल के रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती ● खतौनी में नाम नहीं, जमीन पर बोर्ड नहीं... आखिर किसके भरोसे है ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की करोड़ों की जमीन?

Dhirendra Shastri: सनातन एकता पदयात्रा जैंत पहुंची! जया किशोरी की उपस्थिति से बढ़ा उत्साह, धीरेंद्र शास्त्री ने किया सम्मान

Dhirendra Shastri: सनातन हिंदू एकता पदयात्रा शनिवार को जैसे ही थाना जैंत क्षेत्र में पहुंची, माहौल भक्ति और उत्साह से भर गया। सुबह होते ही हजारों श्रद्धालु यात्रा के स्वागत में जुटे। इसी दौरान अपने सरल स्वभाव और मधुर वाणी के लिए देशभर में प्रसिद्ध कथावाचक जया किशोरी ने पदयात्रा में शिरकत की। मंच पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री (बागेश्वर धाम) ने उनका विशेष रूप से सम्मान किया। राष्ट्रगान के बाद यात्रा अगले पड़ाव की ओर बढ़ चली। यात्रा में पुंडरीक गोस्वामी, परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानंद सरस्वती सहित कई प्रमुख संत भी शामिल रहे।
top-news

सुबह यात्रा कोसीकलां मंडी से रवाना होकर छाता की ओर अजीजपुर और दौताना गांवों से गुजरी। दोपहर के भोजन के लिए व्यवस्था बेकमेट कंपनी के सामने मैदान में की गई, जहां यात्रियों के लिए अन्नपूर्णा रसोई द्वारा प्रसाद रूपी भोजन तैयार किया गया। भोजन के पश्चात Dhirendra Shastri की भजनों और प्रवचनों की श्रृंखला जारी रहेगी। इसके बाद यात्रा लगभग आठ किलोमीटर आगे गुप्ता रेजिडेंसी में रात्रिविश्राम करेगी। इससे पहले यहां भजन-कीर्तन और सत्संग का आयोजन होगा, जिसके लिए विशेष मंच और व्यवस्था तैयार की गई है।

यात्रा स्थल पर कला का भी अनूठा संगम देखने को मिला। वाराणसी के युवा कलाकार रूपेश सिंह ने अपने साथियों मोहन सिंह, अलंकुता, आशु कुमारी और रोहन सिंह के साथ मिलकर बाबा बागेश्वर धाम की रेत से सुंदर कलाकृति तैयार की। कलाकारों का कहना है कि यह सेंड आर्ट Dhirendra Shastri को समर्पित है और उन्हें उम्मीद है कि महाराज उनकी इस कला को देखकर प्रसन्न होंगे। आध्यात्मिकता, भक्ति और सांस्कृतिक उत्साह से सजी यह पदयात्रा प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं को अपने साथ जोड़ रही है और सनातन एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचा रही है।