Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20% आरक्षण, मिलेगा लाभ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20% आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख ● ग्रेटर नोएडा: प्राधिकरण अधिकारियों के साथ RWA की बैठक, समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन ● ग्रेटर नोएडा में तीन नए सब-रजिस्ट्रार की तैनाती, दादरी-गामा-2 और जेवर की जिम्मेदारी बदली ● BRICS Summit: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने संभाली सुरक्षा की कमान, हजारों वाहनों की जांच और सैकड़ों पर कार्रवाई ● ग्रेटर नोएडा में चैंबर निर्माण को लेकर वकीलों का हंगामा, शिलापट तोड़ा और सामान बाहर फेंका

Anmol Bishnoi: अनमोल बिश्नोई 11 दिन की एनआईए रिमांड पर, अमेरिका से डिपोर्ट होते ही दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तारी

Anmol Bishnoi:अमेरिका से प्रत्यर्पण के बाद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को दिल्ली एयरपोर्ट पर एनआईए ने गिरफ्तार किया। बुधवार को अनमोल को कड़ी सुरक्षा के बीच पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 11 दिन की एनआईए रिमांड पर भेज दिया गया। एजेंसी अब उसे पूछताछ के लिए अपने मुख्यालय ले गई है। अनमोल बिश्नोई पर कई राज्यों में संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या और सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग प्रमुख हैं। अमेरिका ने मंगलवार को अनमोल को भारत डिपोर्ट किया था, जिसके बाद उसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया।
top-news

जांच एजेंसियों के अनुसार, Anmol Bishnoi विदेश में बैठकर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के साथ मिलकर भारत में आतंकवादी गतिविधियों और जबरन वसूली रैकेट को संचालित कर रहा था। एनआईए की चार्जशीट में उसने गैंग के शूटरों को आश्रय, धन और हथियार उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाई है। इसके अलावा, 2024 में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हुए फायरिंग केस में भी अनमोल का नाम सामने आया था। जांच में खुलासा हुआ कि उसने शूटरों को 9 मिनट का ऑडियो भेजकर ‘इतिहास रचने’ के लिए उकसाया था। वहीं, सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में भी अनमोल ने गिरोह के साथ मिलकर योजना बनाने में सहयोग किया था।

मुंबई के बांद्रा में 12 अक्टूबर 2024 को एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में अनमोल को मुख्य साजिशकर्ता बताया गया है। पुलिस का दावा है कि यह हत्या सलमान खान से सिद्दीकी की नजदीकी को लेकर की गई थी। बिश्नोई गैंग लंबे समय से सलमान खान को 1998 के काले हिरण शिकार मामले को लेकर दुश्मन मानता है। कोर्ट से रिमांड मिलने के बाद एनआईए अब Anmol Bishnoi के नेटवर्क, धन स्रोत और गैंगस्टर-आतंकी गठजोड़ को तोड़ने के लिए गहन पूछताछ में जुटेगी।