Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● आईएएस की तैयारी कर रहीं मायावती कांशीराम के संपर्क में कैसे आईं, 1989 में बनीं पहली बार सांसद ● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

Ajay Devgn: मेहनत और काबिलियत से बॉलीवुड पर किया राज! जन्मदिन पर जाने अभिनेता के संघर्ष के बारे मेंं

top-news

Ajay Devgn: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अजय देवगन ने अपनी मेहनत और अभिनय प्रतिभा के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में एक खास मुकाम हासिल किया है। 1991 में जब उन्होंने ‘फूल और कांटे’ फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की, तब उन्हें शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान जैसे स्थापित सितारों से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ा। लेकिन अपनी अनूठी अभिनय शैली और एक्शन से भरपूर फिल्मों के कारण उन्होंने दर्शकों के दिलों में एक अलग जगह बनाई। ‘हिंदुस्तान की कसम’, ‘वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई’, ‘दे दे प्यार दे’ और ‘सिंघम’ जैसी उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुईं। इसके अलावा, ‘तानाजी’, ‘गोलमाल अगेन’ और ‘दृश्यम 2’ जैसी फिल्मों ने उनकी लोकप्रियता को और भी ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

Ajay Devgn: संघर्ष के ऊपर कही ये बात

अजय देवगन का कहना है कि फिल्म इंडस्ट्री में सिर्फ काम मिलना ही संघर्ष नहीं होता, बल्कि लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहना और सफलता को बनाए रखना भी बड़ी चुनौती होती है। कई बार ऐसा हुआ जब उन्होंने अपनी खुद की फिल्में तक नहीं देखीं, क्योंकि वे अपनी अगली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त रहते थे। निर्देशक रोहित शेट्टी, जो अजय देवगन के साथ लंबे समय से काम कर रहे हैं, उन्हें ‘बॉस’ कहकर बुलाते हैं और उनकी 30 साल की मेहनत को सलाम करते हैं। फिल्म ‘तानाजी’ उनकी 100वीं फिल्म थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और Ajay Devgn के करियर में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जोड़ी।

जाने अजय देवगन के बारे में और गहराई से 

अजय देवगन और काजोल की प्रेम कहानी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों की मुलाकात फिल्मों के सेट पर हुई और धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। चार साल तक डेट करने के बाद दोनों ने 1999 में शादी कर ली। 2003 में उनकी बेटी न्यासा का जन्म हुआ। अजय देवगन, जिनका असली नाम विशाल वीरू देवगन है, न सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेता बल्कि एक सफल निर्माता और निर्देशक भी हैं। बता दे कि Ajay Devgn को चार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और चार फिल्मफेयर पुरस्कार मिल चुके हैं। 2016 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया, जो उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का प्रतीक है।