Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● आईएएस की तैयारी कर रहीं मायावती कांशीराम के संपर्क में कैसे आईं, 1989 में बनीं पहली बार सांसद ● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी का नया कैंपस, 80 करोड़ रुपये का निवेश

top-news

Greater Noida: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के व्यावसायिक संचालन से पहले ग्रेटर नोएडा को एक बड़ी सौगात मिली है। ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के टॉवर-2 की तीन मंजिलों पर ऑस्ट्रेलिया की प्रतिष्ठित Western Sidney University अपना कैंपस स्थापित करने जा रही है। इस परियोजना में 80 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया जाएगा और विश्वविद्यालय को सात एकड़ भूमि आवंटित की जाएगी। अगले एक महीने में इस विश्वविद्यालय की औपचारिक शुरुआत होने की संभावना है। यह कैंपस स्मार्ट कृषि, जल प्रबंधन और जलवायु अनुकूलन जैसे अत्याधुनिक विषयों पर अनुसंधान और शिक्षा प्रदान करेगा। आइए एक नज़र डालते है पूरी खबर पर। अधिक जानकारी के लिए खबर को अंत तक जरूर पढ़े।

Greater Noida: 200 से अधिक पाठ्यक्रम और एग्रीटेक पहल को बढ़ावा

Western Sidney University अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 200 से अधिक स्नातक, स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट पाठ्यक्रम प्रदान करती है। इसमें कंप्यूटर साइंस, बिजनेस, इंजीनियरिंग, कानून, चिकित्सा, सामाजिक विज्ञान, मनोविज्ञान और मानविकी जैसे विषयों को शामिल किया गया है। यह विश्वविद्यालय भारतीय छात्रों के लिए एक सुनहरा अवसर लेकर आ रहा है, जिससे वे वैश्विक स्तर की शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। इसके साथ ही, Greater Noida में यह विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश सरकार की एग्रीटेक पहलों का समर्थन करेगा, जिससे कृषि उत्पादों को वैश्विक बाजारों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

11,910 करोड़ रुपये का निवेश और 28,770 रोजगार अवसर 

नोएडा प्राधिकरण ने इन्वेस्ट समिट और ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 5 के तहत 17 नई परियोजनाओं का चयन किया है, जिनमें कुल 11,910 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। इन परियोजनाओं के माध्यम से 28,770 नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। इससे पहले, ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 4 के तहत 75,000 करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित किया जा चुका है। ग्रेटर नोएडा में स्थापित होने वाला Western Sidney University शिक्षा, अनुसंधान और औद्योगिक विकास को नई दिशा देगा और क्षेत्र की वैश्विक पहचान को सुदृढ़ करेगा।