Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● आईएएस की तैयारी कर रहीं मायावती कांशीराम के संपर्क में कैसे आईं, 1989 में बनीं पहली बार सांसद ● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

Greater Noida: तुस्याना गांव की फैक्ट्री में लगा भीषण आग! लाखों का हुआ नुकसान

top-news

Greater Noida: तुस्याना गांव के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक कूलर बनाने वाली फैक्ट्री और उसके दो गोदामों में सोमवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में चारों ओर काले धुएं का गुबार छा गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक फैक्ट्री और गोदाम में रखा लाखों रुपये का माल जलकर राख हो चुका था। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

Greater Noida: दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई, 30 वाहनों ने पाया काबू

बता दे कि जैसे ही आग लगने की खबर मिली, स्थानीय दमकल विभाग के कुछ वाहन तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन आग की तीव्रता को देखते हुए आसपास के जिलों से भी दमकल वाहनों को बुलाना पड़ा। इसके अलावा, निजी कंपनियों के फायर ब्रिगेड भी आग बुझाने में मदद के लिए पहुंचे। दमकल कर्मियों और पुलिस की कड़ी मशक्कत के चलते आसपास की पांच फैक्ट्रियों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया। आग इतनी भयानक थी कि इसे पूरी तरह बुझाने में घंटों का समय लग गया।

शॉर्ट सर्किट बना आग का कारण

अधिकारियों के अनुसार, प्राथमिक जांच में Greater Noida के तुस्याना गांव में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि, पूरी जांच के बाद ही वास्तविक कारणों की पुष्टि की जा सकेगी। इस आगजनी में फैक्ट्री मालिक को भारी नुकसान हुआ है, लेकिन जनहानि न होने से लोगों ने राहत की सांस ली। प्रशासन ने फैक्ट्री संचालकों को सतर्क रहने और सुरक्षा मानकों का पालन करने की सलाह दी है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।