Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20% आरक्षण, मिलेगा लाभ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20% आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख ● ग्रेटर नोएडा: प्राधिकरण अधिकारियों के साथ RWA की बैठक, समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन ● ग्रेटर नोएडा में तीन नए सब-रजिस्ट्रार की तैनाती, दादरी-गामा-2 और जेवर की जिम्मेदारी बदली ● BRICS Summit: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने संभाली सुरक्षा की कमान, हजारों वाहनों की जांच और सैकड़ों पर कार्रवाई ● ग्रेटर नोएडा में चैंबर निर्माण को लेकर वकीलों का हंगामा, शिलापट तोड़ा और सामान बाहर फेंका

Indore Water Crisis: दूषित पानी पीने से 7 की मौत का दावा, 100 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती

Indore Water Crisis: इंदौर के भगिरथपुरा इलाके में दूषित पानी पीने से गंभीर स्वास्थ्य संकट पैदा हो गया है।
top-news

Indore Water Crisis: इंदौर के भगिरथपुरा इलाके में दूषित पानी पीने से गंभीर स्वास्थ्य संकट पैदा हो गया है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने पुष्टि की है कि इस घटना में अब तक कम से कम सात लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 100 से अधिक लोग बीमार होकर अस्पताल में भर्ती हैं। पीड़ितों में उल्टी, दस्त और डिहाइड्रेशन जैसे लक्षण सामने आए हैं, जिसके बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है।


हालांकि, मध्य प्रदेश के शहरी विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि मौतों की आधिकारिक संख्या विस्तृत मेडिकल जांच के बाद ही जारी की जाएगी। उनका कहना है कि यह भी जांच की जा रही है कि सभी मौतें दूषित पानी के कारण हुई हैं या कुछ प्राकृतिक कारणों से। मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि हालात सामान्य होने तक वे इंदौर में ही रहेंगे और पूरे मामले की निगरानी करेंगे।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, बुधवार तक कुल 116 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से 36 को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। अब भी 100 से ज्यादा मरीज इलाजरत हैं। मेडिकल टीमों ने 2,703 घरों का सर्वे किया और करीब 12,000 लोगों की जांच की गई। मौके पर ही 1,146 लोगों को प्राथमिक चिकित्सा दी गई, जिनमें हल्के लक्षण पाए गए थे।