Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20% आरक्षण, मिलेगा लाभ
● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20% आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ
● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस
● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद
● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन
● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख
● ग्रेटर नोएडा: प्राधिकरण अधिकारियों के साथ RWA की बैठक, समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन
● ग्रेटर नोएडा में तीन नए सब-रजिस्ट्रार की तैनाती, दादरी-गामा-2 और जेवर की जिम्मेदारी बदली
● BRICS Summit: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने संभाली सुरक्षा की कमान, हजारों वाहनों की जांच और सैकड़ों पर कार्रवाई
● ग्रेटर नोएडा में चैंबर निर्माण को लेकर वकीलों का हंगामा, शिलापट तोड़ा और सामान बाहर फेंका
US-Venezuela Conflict: अमेरिकी हमलों के बाद मादुरो की गिरफ्तारी का दावा, रूस और ईरान का समर्थन वेनेजुएला को
अमेरिका और वेनेजुएला के बीच तनाव शनिवार को उस समय चरम पर पहुंच गया जब वेनेजुएला की राजधानी काराकस सहित कई इलाकों में अमेरिकी हवाई हमले किए गए।
- sakshi choudhary
- 03 Jan, 2026
अमेरिका और वेनेजुएला के बीच तनाव शनिवार को उस समय चरम पर पहुंच गया जब वेनेजुएला की राजधानी काराकस सहित कई इलाकों में अमेरिकी हवाई हमले किए गए। स्थानीय समय के अनुसार देर रात हुए इन हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को हिरासत में लेकर देश से बाहर भेज दिया गया है। ट्रंप के अनुसार यह कार्रवाई महीनों से चल रहे दबाव और सुरक्षा एजेंसियों के संयुक्त ऑपरेशन का हिस्सा थी, हालांकि वेनेजुएला सरकार ने इन दावों पर सवाल उठाए हैं।
वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति डेल्सी रॉड्रिग्ज ने राष्ट्रपति और उनकी पत्नी के लापता होने की पुष्टि करते हुए उनके जीवन के प्रमाण की मांग की है। इस बीच सत्ता परिवर्तन की अटकलें भी तेज हो गई हैं और कुछ अंतरराष्ट्रीय पत्रकारों ने डेल्सी को अंतरिम राष्ट्रपति बनाए जाने की संभावना जताई है। वेनेजुएला सरकार ने अमेरिकी हमलों को संप्रभुता पर हमला बताते हुए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक बुलाने की मांग की है।
अमेरिकी कार्रवाई के बाद रूस और ईरान खुलकर वेनेजुएला के समर्थन में उतर आए हैं। रूस ने इसे सशस्त्र आक्रामकता और अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया है, जबकि ईरान ने भी अमेरिकी हस्तक्षेप की कड़ी निंदा की है। दोनों देशों ने चेतावनी दी है कि इस तरह के कदम क्षेत्रीय और वैश्विक तनाव को बढ़ा सकते हैं। उधर अमेरिका ने मादुरो पर नार्को-आतंकवाद और ड्रग तस्करी से जुड़े पुराने आरोपों को दोहराते हुए उनके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू होने का दावा किया है।