Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20% आरक्षण, मिलेगा लाभ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20% आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख ● ग्रेटर नोएडा: प्राधिकरण अधिकारियों के साथ RWA की बैठक, समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन ● ग्रेटर नोएडा में तीन नए सब-रजिस्ट्रार की तैनाती, दादरी-गामा-2 और जेवर की जिम्मेदारी बदली ● BRICS Summit: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने संभाली सुरक्षा की कमान, हजारों वाहनों की जांच और सैकड़ों पर कार्रवाई ● ग्रेटर नोएडा में चैंबर निर्माण को लेकर वकीलों का हंगामा, शिलापट तोड़ा और सामान बाहर फेंका

India-EU Ties Strengthen: गणतंत्र दिवस पर EU Leaders की मौजूदगी को PM Modi ने बताया Strategic Partnership का संकेत

भारत ने 77वां गणतंत्र दिवस ऐतिहासिक कूटनीतिक संदेश के साथ मनाया, जब पहली बार यूरोपीय संघ (European Union) के दो शीर्ष नेता मुख्य अतिथि के रूप में समारोह में शामिल हुए।
top-news

भारत ने 77वां गणतंत्र दिवस ऐतिहासिक कूटनीतिक संदेश के साथ मनाया, जब पहली बार यूरोपीय संघ (European Union) के दो शीर्ष नेता मुख्य अतिथि के रूप में समारोह में शामिल हुए। कर्तव्य पथ पर आयोजित परेड में यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन की मौजूदगी ने India-EU Relations को नई मजबूती देने का संकेत दिया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों नेताओं के साथ तस्वीरें साझा कीं।


प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह में EU Leaders की उपस्थिति भारत-ईयू साझेदारी की बढ़ती ताकत और साझा मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि यह दौरा भारत और यूरोप के बीच व्यापार, रक्षा, तकनीक और रणनीतिक सहयोग को और गति देगा। पीएम मोदी के अनुसार, दोनों पक्षों के रिश्ते अब सिर्फ कूटनीति तक सीमित नहीं, बल्कि वैश्विक स्थिरता और विकास से भी जुड़े हैं।

गणतंत्र दिवस के बाद 27 जनवरी को भारत-ईयू शिखर सम्मेलन प्रस्तावित है, जिसमें Free Trade Agreement, Strategic Defence Partnership और भारतीय पेशेवरों की mobility जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। उर्सुला वॉन डेर लेयेन पहले ही इस समझौते को “Mother of all Trade Deals” बता चुकी हैं। ऐसे में यह यात्रा India-EU Partnership को आर्थिक और रणनीतिक दोनों स्तरों पर नई दिशा देने वाली मानी जा रही है।