Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● आईएएस की तैयारी कर रहीं मायावती कांशीराम के संपर्क में कैसे आईं, 1989 में बनीं पहली बार सांसद ● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

Earthquake: म्यांमार में 7.2 तीव्रता का भीषण भूकंप, ऐतिहासिक अवा ब्रिज ढहा, थाईलैंड तक महसूस हुए झटके

top-news

Earthquake: म्यांमार में शुक्रवार को दो शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोग दहशत में अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। पहला भूकंप सुबह 11:50 बजे आया, जिसकी तीव्रता 7.2 मापी गई, जबकि दूसरा झटका दोपहर 12:02 बजे 7.0 तीव्रता का था। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, दोनों भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप के झटके थाईलैंड तक महसूस किए गए, जहां बैंकॉक में सबसे ज्यादा असर देखने को मिला। रिपोर्ट के मुताबिक, म्यांमार में रुक-रुककर भूकंप के झटके जारी हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।

Earthquake:भूकंप से मांडले का प्रसिद्ध अवा ब्रिज गिरा

म्यांमार में आए इन विनाशकारी भूकंपों के कारण कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है। समाचार एजेंसियों की रिपोर्ट के अनुसार, मांडले में इरावदी नदी पर बना ऐतिहासिक अवा ब्रिज धराशायी हो गया है। भूकंप इतना शक्तिशाली था कि इसके झटके करीब 900 किलोमीटर दूर बैंकॉक तक महसूस किए गए। इसके अलावा, म्यांमार के अन्य हिस्सों में भी कई इमारतों में दरारें आ गई हैं और बुनियादी ढांचे को गंभीर क्षति हुई है। राहत और बचाव दल स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

भूकंप के दौरान बरतें ये सावधानियां

भूकंप (Earthquake) के दौरान खुद को सुरक्षित रखने के लिए कुछ महत्वपूर्ण सावधानियों का पालन करें। यदि आप घर में हैं तो मजबूत मेज या फर्नीचर के नीचे शरण लें और सिर को बाजुओं से ढकें। खिड़कियों, दरवाजों और भारी वस्तुओं से दूर रहें। यदि आप बाहर हैं तो किसी खुले स्थान पर रुकें और बिल्डिंग, पेड़, बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखें। वाहन चला रहे हों तो तुरंत सुरक्षित स्थान पर रोकें और भूकंप के झटके थमने तक अंदर ही रहें। भूकंप से होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव के लिए सतर्कता और त्वरित प्रतिक्रिया आवश्यक है।