Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● आईएएस की तैयारी कर रहीं मायावती कांशीराम के संपर्क में कैसे आईं, 1989 में बनीं पहली बार सांसद ● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

Greater Noida: डीएम कार्यालय पर किसानों का प्रदर्शन! छह प्रमुख मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

top-news

Greater Noida: पंजाब में किसानों पर हुए अत्‍याचार के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्‍व में किसानों ने शुक्रवार को डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए सरकार से लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की मांग की। किसानों का आरोप है कि सरकार उनके अधिकारों का हनन कर रही है और उनकी आवाज को दबाने के लिए अत्यधिक बल प्रयोग कर रही है। इस दौरान किसान नेताओं ने सरकार से जल्द से जल्द उनकी मांगें पूरी करने की अपील की। जाने पूरी खबर।

Greater Noida: किसानों की छह प्रमुख मांगें

किसानों ने अपने ज्ञापन के माध्यम से छह प्रमुख मांगें रखी हैं। उन्होंने बलपूर्वक दमन रोकने और जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों को बहाल करने की मांग की। किसानों ने कहा कि पंजाब में गिरफ्तार किए गए या जेल में बंद सभी किसानों को बिना शर्त रिहा किया जाए। इसके अलावा, पुलिस द्वारा जब्त किए गए ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और अन्य उपकरणों को तत्काल लौटाया जाए और चोरी या क्षतिग्रस्त हुए सामान की भरपाई पंजाब सरकार द्वारा की जाए। किसानों ने यह भी कहा कि सरकार अमेरिका सहित अन्य देशों के साथ हो रहे मुक्त व्यापार समझौतों को तत्काल प्रभाव से रोके, क्योंकि यह राष्ट्रीय हितों के खिलाफ है।

मुख्यमंत्री से की विद्युत आपूर्ति बढ़ाने की मांग

बता दे कि Greater Noida के किसानों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर कृषि क्षेत्र के लिए विद्युत आपूर्ति बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में खेती के लिए 7 घंटे बिजली आपूर्ति का जो आदेश जारी किया गया है, उसे तत्काल खारिज किया जाए और कम से कम 10 घंटे की विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं की गईं, तो वे अपने आंदोलन को और तेज करेंगे।