Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● आईएएस की तैयारी कर रहीं मायावती कांशीराम के संपर्क में कैसे आईं, 1989 में बनीं पहली बार सांसद ● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

Greater Noida: Annapurna Girls Hostel में भीषण आग की उड़ी लपटे! नजारा देख दहसत में आए लोग

top-news

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित अन्नपूर्णा गर्ल्स हॉस्टल में गुरुवार शाम अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। शाम करीब 5:25 बजे लगी इस आग के कारण पूरी इमारत में धुआं फैल गया, जिससे छात्राओं में भय का माहौल बन गया। दमकल विभाग को सूचना मिलते ही दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। दमकल कर्मियों ने सुरक्षा उपकरणों के साथ Annapurna Girls Hostel के अंदर प्रवेश किया और दूसरी मंजिल पर फंसी छात्राओं को सुरक्षित बाहर निकाला। कड़ी मशक्कत के बाद एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

Greater Noida: एसी कंप्रेसर फटने से हुआ हादसा, एक छात्रा घायल

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग अन्नपूर्णा गर्ल्स हॉस्टल की दूसरी मंजिल पर लगे एक कमरे के एसी का कंप्रेसर फटने से लगी। इस घटना के दौरान घबराई एक छात्रा ने डर के कारण दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। हालांकि, पुलिस और दमकल विभाग ने इस घटना को लेकर आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। इस हादसे के बाद Annapurna Girls Hostel की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो गए हैं और Greater Noida प्रशासन इस बात की जांच कर रहा है कि क्या वहां आग से बचाव के पर्याप्त इंतजाम थे या नहीं।

दमकल विभाग की कार्रवाई और जांच जारी

जानकारी के लिए बता दे कि दमकल विभाग के अधिकारी विनोद कुमार पांडे ने बताया कि आग लगने के सही कारणों की जांच की जा रही है। राहत की बात यह रही कि सभी छात्राओं को सुरक्षित बचा लिया गया और कोई जनहानि नहीं हुई। Greater Noida प्रशासन अब इस घटना की विस्तृत जांच करेगा और यदि लापरवाही पाई जाती है तो Annapurna Girls Hostel प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, यह भी देखा जाएगा कि क्या अन्नपूर्णा गर्ल्स हॉस्टल के पास फायर सेफ्टी के जरूरी उपकरण और एनओसी मौजूद थी या नहीं।