Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● आईएएस की तैयारी कर रहीं मायावती कांशीराम के संपर्क में कैसे आईं, 1989 में बनीं पहली बार सांसद ● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में लुटेरो का आतंक! जेवर पुलिस की मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दूसरा गिरफ्तार

top-news

Greater Noida: गौतमबुद्ध नगर के जेवर थाना क्षेत्र में पुलिस की चेकिंग के दौरान दो शातिर बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। घटना गुरुवार देर रात खुर्जा अंडरपास के पास हुई, जब पुलिस चेकिंग के दौरान एक बाइक पर सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास कर रही थी। पुलिस के रुकने के इशारे को नजरअंदाज कर बदमाश नीमका से साबौता जाने वाली सर्विस रोड की तरफ भागने लगे। पुलिस ने तुरंत उनका पीछा किया, जिस पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिससे एक बदमाश नफीस निवासी मो. काजीबाड़ा कस्बा जेवर के पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरे बदमाश सलमान पुत्र नसीर किला कॉलोनी कस्बा को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया।

Greater Noida: चोरी के मोबाइल और हथियार बरामद

पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बदमाशों के पास से 7 चोरी के मोबाइल फोन, हरियाणा से चोरी की गई बाइक, अवैध तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और एक अवैध चाकू बरामद किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बदमाश नोएडा-एनसीआर क्षेत्र में मोबाइल चोरी करने के बाद उन्हें बेच देते थे। पकड़े गए बदमाशों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस की सतर्कता से अपराधी बेनकाब

बता दे कि Greater Noida के जेवर पुलिस की इस कार्रवाई से मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही है, जिससे क्षेत्र में बढ़ रहे अपराधों पर लगाम लगाई जा सके। इस मुठभेड़ से यह स्पष्ट है कि पुलिस की मुस्तैदी से अपराधी कानून के शिकंजे से नहीं बच सकते। नोएडा पुलिस मीडिया सेल के अनुसार, दोनों बदमाशों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है और अन्य अपराधियों की तलाश जारी है।