Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● आईएएस की तैयारी कर रहीं मायावती कांशीराम के संपर्क में कैसे आईं, 1989 में बनीं पहली बार सांसद ● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

IPL 2025: सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जाएंट्स में होगा रोमांचक मुकाबला! जाने किसकी प्लेइंग 11 मचा सकती है तहलका

top-news

IPL 2025: आईपीएल 2025 के सातवें मैच में आज सनराइजर्स हैदराबाद का सामना लखनऊ सुपर जाएंट्स से होगा। यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। सनराइजर्स इस सीजन में अब तक शानदार प्रदर्शन कर रही है, जबकि लखनऊ को अपनी गेंदबाजी में सुधार करने की जरूरत है। लखनऊ की टीम के कई प्रमुख गेंदबाज चोट के कारण बाहर हैं, जिससे उनकी चुनौती और कठिन हो गई है। हालांकि, आवेश खान की वापसी टीम के लिए राहत भरी खबर है, लेकिन ट्रेविस हेड, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा की मजबूत बल्लेबाजी को रोकना आसान नहीं होगा।

IPL 2025: जाने किसके लिए बढ़ सकती है मुश्किलें

सनराइजर्स की टीम ने अपने आक्रामक अंदाज को बरकरार रखते हुए पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 286 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इस मैच में ईशान किशन ने शानदार शतक लगाया था, जबकि हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने भी अहम योगदान दिया था। गेंदबाजी में पैट कमिंस, मोहम्मद शमी और हर्षल पटेल जैसे अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं, जो लखनऊ के बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। दूसरी ओर, लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत को अपनी पिछली विफलता को भुलाकर टीम को सही दिशा में ले जाना होगा। मिचेल मार्श और निकोलस पूरन से भी टीम को बड़ी उम्मीदें होंगी।

पहले भी हो चुके है मुकाबले

बता दे कि IPL 2025 में दोनों टीमों के बीच अब तक चार मुकाबले हुए हैं, जिसमें लखनऊ ने तीन बार जीत हासिल की है, जबकि एक बार सनराइजर्स विजयी रही है। पिछले साल इसी मैदान पर सनराइजर्स ने लखनऊ को 10 विकेट से हराया था। ऐसे में आज का मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है। यह मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध होगी। लाइव अपडेट्स के लिए अमर उजाला की वेबसाइट पर भी नजर रखी जा सकती है।