Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● आईएएस की तैयारी कर रहीं मायावती कांशीराम के संपर्क में कैसे आईं, 1989 में बनीं पहली बार सांसद ● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

Assam Gunotsav Result 2025: आज जारी होंगे परिणाम, ऐसे करें स्कोरकार्ड चेक! जाने पूरी खबर

top-news

Assam Gunotsav Result 2025: असम गुनोत्सव 2025 के शिक्षा मूल्यांकन परिणाम आज, 27 मार्च को आधिकारिक वेबसाइट gunotsav2025.in पर घोषित किए जाएंगे। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र, गुवाहाटी में आयोजित एक समारोह में परिणाम जारी करेंगे। इस अवसर पर उन्होंने 2024 गुनोत्सव मूल्यांकन में A+ ग्रेड प्राप्त करने वाले 11,594 स्कूलों को सम्मानित किया। साथ ही, आरोहण योजना के तहत 4,320 छात्रों को टैबलेट वितरित किए गए और समग्र शिक्षा, असम को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।

ऐसे करें Assam Gunotsav Result 2025: का रिजल्ट चेक

गुनोत्सव 2025 के परिणाम देखने के लिए छात्र और स्कूल निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन कर सकते हैं:

  1. आधिकारिक वेबसाइट gunotsav2025.in पर जाएं।
  2. ‘Gunotsav Result 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
  3. आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल (स्कूल कोड या अन्य विवरण) दर्ज करें।
  4. स्क्रीन पर परिणाम देखें और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।

गुनोत्सव 2025: शिक्षा सुधार की पहल

बता दे कि Assam Gunotsav Result 2025 सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाना है। इस कार्यक्रम के तहत स्कूलों का विभिन्न मापदंडों पर मूल्यांकन किया जाता है और उन्हें A+, A, B, C या D ग्रेड प्रदान किया जाता है। यह योजना न केवल छात्रों के लिए ग्रेड-विशिष्ट सीखने के लक्ष्यों को सुनिश्चित करती है, बल्कि स्कूलों में आवश्यक सुधारों की पहचान करने में भी मदद करती है।